इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर सुरक्षा व्यवस्था का डीसीपी दक्षिणी ने लिया जायजा

Lucknow

लखनऊ। जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो0 मुश्ताक ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर एवं आसपास तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही, भीड़ के प्रभावी प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर प्रभावी निगरानी व चेकिंग करने तथा प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। मो0 मुश्ताक ने पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए।