पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की दुनिया में बढ़ी साख : ब्रजेश पाठक

Lucknow
  • प्रतिष्ठान का उद्घाटन व डिप्टी सीएम का स्वागत करते महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व अन्य
  • ज्वैलरी प्रतिष्ठान का उद्घाटन करने पहुंचे डिप्टी सीएम किया गया स्वागत

(www.arya-tv.com)अयोध्या । सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। ब्रिटेन को पछाड़ते हुए दुनिया की पांच प्रमुख आर्थिक महाशक्तियों में भारत का पांचवां स्थान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने तय किया है कि आने वाले दिनों में एक से तीन की श्रेणी में आने के लिए भारत की इकोनॉमी को 5 ट्रिलियन डॉलर पहुंचाना होगा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को शहर में एक ज्वैलरी प्रतिष्ठान के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों व पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के विषय पर भी चर्चा हुई। स्वागत करने वालों में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

इसी मौके पर डिप्टी सीएम ने कहा भारत की इकोनॉमी 5 ट्रिलियन डॉलर पहुंचे, इसके लिए उत्तर प्रदेश भी अपनी भूमिका निभा रहा है। जब तक उत्तर प्रदेश आगे नहीं बढ़ेगा तब तक भारत को आगे बढने की कल्पना नहीं कि जा सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य रखने के साथ ही लगातार इन्वेस्टर सम्मिट किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2018 से लेकर अब तक इन्वेस्टर सम्मिट में साढ़े चार लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उपमुख्यमंत्री प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।