अवैध भांग व मुनक्का फैक्ट्री की सप्लाई हुई बंद, पुलिस ने खोले ये राज

Prayagraj Zone UP

प्रयागराज (www.arya-tv.com) प्रयागराज के जनपद में सोरांव के गद्दोपुर में अवैध रूप से चलने वाली भांग व मुनक्का की फैक्ट्री के मालिक की गिरफ्तारी होने पर कई राज सामने आएं है। ऐसा पुलिस का मानना है। कि फाफामऊ निवासी मालिक कमलेश जायसवाल और उसके कई सहयोगियों को पकडऩे के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों से पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी है, जिसकी सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।

फैक्ट्री करीब डेढ़ साल से चल रही थी और वहां ट्रेड मार्क का उल्लंघन करते हुए दूसरी कंपनी के नाम से प्रोडक्ट बनाकर बेचे जा रहे थे। इसकी जानकारी आबकारी विभाग के अफसरों को नहीं हुई, इसको लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

हालांकि पुलिस की कार्रवाई के बाद आबकारी अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं और उन्होंने अपने स्तर पर दूसरी फैक्ट्रियों की जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि करछना, धूमनगज समेत कई अन्य स्थानों पर स्थित फैक्ट्रियों में भी इसी तरह से काम किया जाता होगा।

कमलेश जायसवाल की फैक्ट्री के संबंध में आबकारी निरीक्षक कीर्ति सिंह से रिपोर्ट मांगी गई है, ताकि उसका लाइसेंस निरस्त किया जा सके। पुलिस का कहना है कि रजत फार्मा में बनने वाले मुनक्का की सप्लाई बिहार से लेकर बरेली तक होती थी। हालांकि यहां दूसरी कंपनी का रैपर उपयोग कर प्रोडक्ट को बेचा जाता था।

इस कंपनी के खिलाफ बिहार में भी कुछ माह पहले शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। बहरहाल, पुलिस ने अब तक कमलेश जायसवाल के बेटे आशुतोष, एकाउंटेंट मनोज कुमार जायसवाल और कर्मचारी सूर्य प्रकाश शुक्ला को गिरफ्तार किया है। तीनों को जेल भी भेजा जा चुका है।