बरेली में आज फिर लू का प्रकोप:38 डिग्री तापमान और 14 किमी की स्पीड से चलेंगी गर्म हवाएं

# ## Bareilly Zone Environment

(www.arya-tv.com) बरेली में आज सुबह से तेज धूप खिली हुई है। आज दिन में मौसम साफ रहेगा। जहां लोगों को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्म लू का सामना करना पडे़गा। वहीं प्रदेश के दूसरे हिस्सों में बूंदाबांदी से मौसम सुहावना है। बरेली में आज से तापमान भी बढ़ना शुरु हो जाएगा।

अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहेगा

बरेली में आज से तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह का तापमान 22 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री पहुंचना बताया जा रहा है। एक सप्ताह बाद फिर से तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। एक सप्ताह में यह 42 डिग्री तक पहुंच जाएगा। जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करा पड़ेगा। इससे पहले 12 मई से 24 मई तक बरेली ओर आसपास के जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार रहा। पिछले सप्ताह बारिश से मौसम में नमी आई।