- हिंद नगर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का पुनर्गठन, राम सिंह अध्यक्ष और पुष्कर शुक्ला महामंत्री बने
लखनऊ। हिंद नगर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के लिए गौरव का क्षण है कि समिति का पंजीकरण सर्वसम्मति से सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही वर्ष 2026 से 2031 तक के कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन भी सभी सदस्यों की सहमति से किया गया।
नई कार्यकारिणी में राम सिंह को पुनः सर्वसम्मति से अध्यक्ष तथा पुष्कर शुक्ला को महामंत्री चुना गया है। दोनों पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई है।
- अनुभवी टीम संभालेगी जिम्मेदारी
एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में सौरभ चौधरी को कार्यालय प्रभारी, सरबजीत सिंह को कोषाध्यक्ष, सोमेश सिंह को ऑडिटर तथा आलोक सरन को लीगल एडवाइजर एवं सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं शशांक बाजपेयी, पंकज शर्मा, हितेश तिवारी और प्रकाश अरविंद को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।
- क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति
एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम आपसी सहयोग, समर्पण और एकजुटता के साथ हिंद नगर के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता, सुरक्षा और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
- सभी पदाधिकारियों को दी गई शुभकामनाएं
समिति के सफल पंजीकरण और नई कार्यकारिणी के गठन पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी गई। क्षेत्रवासियों ने आशा व्यक्त की कि नई टीम अपने कार्यकाल में समाजहित और जनकल्याण के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
नई कार्यकारिणी (2026-2031)
अध्यक्ष – राम सिंह
महामंत्री – पुष्कर शुक्ला
कार्यालय प्रभारी – सौरभ चौधरी
कोषाध्यक्ष – सरबजीत सिंह
ऑडिटर – सोमेश सिंह
लीगल एडवाइजर/सलाहकार – आलोक सरन
मंत्री – शशांक बाजपेयी
मंत्री – पंकज शर्मा
मंत्री – हितेश तिवारी
मंत्री – प्रकाश अरविंद
