हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का आरोप, ‘सच्चाई सामने आने से रोक रही पुलिस, सीएम योगी तक जाना पड़े तो जाउंगी

# ## National

हाथरसः हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का आरोप है कि बदसलूकी करने वालों को पुलिस बचा रही है। डिंपल का कहना है कि पुलिस के कहने पर ही मैने शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने मुझे, मेरे भाई और मेरे मैनेजर को अलग-अलग ऑफिस में बैठाया। मुझे सोशल मीडिया से तीन दिन तक दूर रखा गया, ताकि सच्चाई सामने ना आ पाए। डिंपल ने कहा कि जो चीजें नहीं हुई थी वो चीजें पुलिस एफआईआर में डाल रही।

पुलिस पर एक्शन न लेने का आरोप

डांसर डिंपल चौधरी ने कहा कि उनको पुलिस पर भरोसा नहीं है। अगर मुझे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक जाना पड़े तो मैं जाउंगी। मुझे सीएम योगी पर भरोसा है। डिंपल ने आरोप लगाया कि उनके साथ मंच पर एक बार नहीं दो बल्कि दो बार बदसलूकी हुई थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद मैंने उसे थप्पड़ मारे। डिंपल चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान घटना से लेकर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

ट्रोलर्स को डिंपल चौधरी ने दिया जवाब

मीडिया से बातचीत में डिंपल चौधरी ने कहा कि वह केवल अपने परिवार और बच्चों के पालन-पोषण के लिए स्टेज पर परफॉर्मेंस करती हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को उनका डांस करना गलत लगता है तो वह उनके परिवार की जिम्मेदारी उठाए, वह मंच पर डांस करना छोड़ देंगी। डिंपल ने कहा कि कलाकार के रूप में वह अपना काम कर रही हैं, लेकिन घटना के बाद जिस तरह की टिप्पणियां और आलोचनाएं सामने आई हैं, उससे वह आहत हैं।