शादी से न खुश लड़की प्रेमी के साथ हुई फरार

Gorakhpur Zone

गोरखपुरए(www.arya-tv.com) गोरखपुर के हरपुर बुदहट इलाके की एक युवती की बरात आनी थी। परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुटे थे। शादी की कोई रस्म पूरी करने के लिए युवती को खोजा जाने लगा तो उसका पता नहीं चला। घर से वह गायब थी। बताते हैं कि गांव के ही एक युवक के साथ वह फरार हो गई है। उसके पिता ने इस संबंध में हरपुर थाने मे तहरीर दी है।

युवती की बरात उरुवा क्षेत्र से आनी थी। जिस दिन बरात आनी थी उसी दिन सुबह 10 बजे वह किसी से पड़ोसी के घर जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। छानबीन करने पर पता चला कि गांव ही एक युवक भी घर से गायब है।

युवक के साथ युवती के संबंध होने की चर्चा काफी दिन से थी। इसी आधार पर युवती के पिता ने युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। युवती के गायब होने की जानकारी लड़के वालों को भी दे दी गई है। इस बीच युवती और उसके प्रेमी के नौसढ़ में होने का पता चला है। उन्हें लाने के लिए हरपुर पुलिस नौसढ़ के लिए रवाना हो गई है।