केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में दिल्ली पहुंच रहे किसान, नाराज न हो जाए खतरनाक

Meerut Zone UP

मेरठ।(www.arya-tv.com) केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में और अन्‍य मांगों को लेकर शनिवार की सुबह मोदीपुरम के टोल प्‍लाजा से दिल्‍ली के लिए भाकियू नेता राकेश टिकैत के नेतृत्‍व में रवाना हुआ किसानों का काफिला दोपहर में करीब एक बजे परतापुर को पार कर गयाए इस दौरान मेरठ ट्रैफिक पुलिस ने परतापुर में अन्‍य वाहनों को रोके रखा थाए जिससे कुछ समय के लिए यहां पर जाम के हालात बने रहे।

इसके पूर्व सिवाया टोल प्लाजा पर शुक्रवार रात ठहरने के बाद भाकियू नेता राकेश टिकैत अपने काफिले के साथ शनिवार दस बजे सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। किसान नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। दौरालाए पल्लवपुरम और कंकरखेड़ा पुलिस ने एक तरफ हाईवे के ट्रैफिक को वन वे कर दिया गया था।

भारतीय किसान यूनियन का काफिला करीब 11ण्45 बजे पल्लपुरम क्षेत्र के मोदीपुरम फ्लाईओवर के ऊपर से प्रतापपुर की ओर रवाना हो गया था। सरकार ने जिन फसलों पर एमएसबी लगाया हैए उन फसलों को किसानों से एमएसबी के नीचे रेट से व्यापारी न खरीदेए इसी मांग को लेकर दिल्ली कूच के लिए निकले भाकियू नेता राकेश टिकैत और अन्य किसान शुक्रवार रात सिवाया टोल के पास भगवती कालेज में ठहरे थे।

कुछ किसान ट्रैक्टर.ट्रॉली को टोल के पास खड़ी उस पर सोए थे। शनिवार सुबह करीबी दस बजे भाकियू से जुड़े किसान टोल से दिल्ली के लिए रवाना हुए। किसान सरकार के कृषि कानून का भी विरोध कर रहे हैं। रात में किसानों के लिए खाने की व्यवस्था क्षेत्र के किसानों ने अपने घरों से लाकर की। सुबह किसानों ने कालेज में ही नाश्ता कियाए जिसके बाद वह आगे बढ़े।

राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। सरकार को किसान हित में कार्य करना चाहिए। जिस कृषि बिल से किसान को नुकसान होगाए तो किसान की कमर टूट जाएगी। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी के अलावा अन्य किसान नेता मौजूद थे।