एमएलसी निर्वाचन को लेकर डॉ. राजेश्वर सिंह ने तेज किया संपर्क अभियान, सरोजनीनगर में बूथवार तैयारियों पर मंथन

Lucknow
  • शिवशंकर सिंह ‘शंकरी’ के आवास पर हुई बैठक, एसकेडी अकादमी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों से संपर्क कर मतदान प्रक्रिया में जनभागीदारी बढ़ाने पर चर्चा

लखनऊ। एमएलसी निर्वाचन को लेकर सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक बैठकों और संपर्क अभियान के तहत बूथवार तैयारियों, मतदाताओं की स्थिति तथा मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर संवाद किया गया। इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवशंकर सिंह ‘शंकरी’ के आवास पर संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के विषय पर चर्चा की गई। बैठक में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने, जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने और कार्यकर्ताओं से प्राप्त सुझावों के आधार पर आगे की रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया।

  • शिवशंकर सिंह ‘शंकरी’ के आवास पर संगठनात्मक बैठक

बैठक के दौरान बूथवार मतदाताओं की स्थिति, निर्वाचन संबंधी तैयारियों और जनसंपर्क गतिविधियों पर जानकारी प्राप्त की गई। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर बूथ स्तर पर समन्वय मजबूत करने तथा मतदाताओं तक निर्वाचन से जुड़ी जानकारी पहुंचाने के प्रयासों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में जिला अध्यक्ष विजय कुमार मौर्य, मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, दलबहादुर सिंह और मोहित तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • एसकेडी अकादमी में शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन से संवाद

इसी क्रम में एसकेडी अकादमी में प्रधानाचार्य बी.एस. वाही, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन से जुड़े सदस्यों के साथ बैठक की गई। इसमें आगामी एमएलसी निर्वाचन की बूथवार तैयारियों, मतदाता जागरूकता और मतदान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा हुई। शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नागरिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने पर विचार साझा किए गए।

  • सरोजनीनगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से किया संपर्क

मतदाता संपर्क अभियान के तहत सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों से भी संवाद किया गया। इनमें सीको कॉलेज, नारायणपुर से सुमित बत्रा, एम.जी.एस.टी. कॉलेज, शिवपुरा से सी.एल. शेखर, गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज, बिजनौर रोड से सोमिल कुशवाहा, श्री आदर्श पटेल इंटर कॉलेज, ऐन से सुनील वर्मा, बाल विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, आलमबाग नहर से योगेन्द्र सिंह और अवध कॉलेजिएट कॉलेज, दरोगा खेड़ा से सर्वजीत सिंह शामिल रहे।

इसके अलावा आदर्श ग्रामीण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नीवां से आर.एस. चौरसिया, गजोधर प्रसाद स्कूल, पहाड़पुर से घनश्याम पाण्डेय, केवल पत्ती डिग्री कॉलेज, किशुनपुर कौड़िया से आर.पी. वर्मा, महाराजा बिजली पासी डिग्री कॉलेज, आशियाना से ऋषि मिश्रा, राधेलाल साहू इंटर कॉलेज, बेहटा से गौरव साहू, एस.आर.पी.एस. अवध पब्लिक स्कूल, कटिबगिया से विद्याधर दीक्षित, शिवानी पब्लिक स्कूल, रामगढ़ी से मार्कण्डेय दुबे, एल.आर.एस.एस. इंटर कॉलेज, बंथरा से अनिल जायसवाल, आर्यकुल कॉलेज, बिजनौर से सशक्त सिंह तथा राम प्रसाद बिस्मिल डिग्री कॉलेज, काकोरी से इजहार खान के साथ भी संपर्क एवं संवाद किया गया।

  • बूथ स्तर पर समन्वय और मतदाता जागरूकता पर जोर

इन बैठकों और संपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से निर्वाचन की तैयारियों की जानकारी लेने, सुझावों का आदान-प्रदान करने तथा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, संगठनात्मक समन्वय को मजबूत बनाने और निर्वाचन प्रक्रिया में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयासों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवशंकर सिंह ‘शंकरी’, जिला अध्यक्ष विजय कुमार मौर्य, मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, दलबहादुर सिंह और मोहित तिवारी के अलावा मुकेश शर्मा, लवलेश सिंह, राजेश सिंह, अंकित गुप्ता और राजकुमार पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।