मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने निर्वाचक नामावली 2024 विशेष अभियान का जायजा लिया

Lucknow

मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने निर्वाचक नामावली 2024 विशेष अभियान के दृष्टिगत बक्शी का तालाब इंटर कॉलेज में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि डोर-टू-डोर जाकर जागरूकता अभियान चलाया जाए और परिवार के मुखिया को वोटर लिस्ट का अवलोकन कराये, अगर वोटर लिस्ट में कोई नया नाम जोड़ना है, या कोई पुराना नाम काटना या किसी प्रकार की त्रुटि है तो उसको तत्काल सही कर लिया जाए। जिससे आगामी चुनाव में वोटर लिस्ट में किसी प्रकार की गड़बड़ी व त्रुटि की शिकायत ना आए। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट बिल्कुल सही होना चाहिए।

निरीक्षण के क्रम में मंडलायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय रुदही विकासखण्ड- बी०के०टी पहुँची, प्राथमिक विद्यालय पर वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का कार्य होते पाया गया। उन्होंने संबंधित को निर्देश देते हुए कहा कि जिन स्थानों पर वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। उन स्थानो पर होर्डिंग/बैनर भी लगाया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित से बूथों की संख्या और कितने नए वोटर लिस्ट में जोड़े गए हैं उसकी भी जानकारी संबंधित से लिया।