क्रिसमस पर​​​​​​​​​​​​​​ धोनी ​​​​​​​सांता क्लॉज के लुक में दिखें:पत्नी साक्षी ने इंस्टा पर तस्वीर शेयर की

Game

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी क्रिसमस पर सांता क्लॉज वाले लुक में नजर आए हैं। उनकी पत्नी साक्षी ने धोनी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।

बुधवार को माही ने अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाया। साक्षी द्वारा शेयर की गई तस्वीर में वह अपनी बेटी जीवा धोनी को गले लगाते और जीवा उन्हें किस करती दिख रही है। फोटो में धोनी सांता क्लॉज वाले लुक में बड़ी-बड़ी दाढ़ी और लाल टोपी के साथ दिख रहे हैं।

धोनी ने खूब की मस्ती

एम एस धोनी के साथ बेटी जीवा ने खूब मस्ती की। साक्षी भी ग्रीन ड्रेस में माही के साथ नजर आईं। धोनी की सांता कैप पर माही लिखा हुआ है और काफी सारे गिफ्ट्स के पास धोनी सांता बने बैठे हुए हैं।

आईपीएल में नजर आएंगे धोनी

धोनी आईपीएल 2025 में नजर आएंगे। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL-2025 ऑक्शन से पहले अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया था।