राजनाथ सिंह लखनऊ पहुंचे, किसान पथ पर काफिला रोककर आम जनता से की बात

UP

(www.arya-tv.com)देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। उनका चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री महेंद्र सिंह, बृजेश पाठक, विधायक सुरेश चंद्र तिवारी, मेयर संयुक्ता भाटिया ने स्वागत किया। इससे पहले सभी का कोविड-19 टेस्ट किया गया। टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही राजनाथ सिंह को रिसीव करने की अनुमति दी गई। एयरपोर्ट से सीधे राजनाथ सिंह अपने दिलकुशा गार्डन स्थित आवास पहुंचे। इसके बाद सिंह शहर में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया।

शाम को वापस दिल्ली रवाना होंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सबसे पहले किसान पथ का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने आम जनता से भी बात की। इस दौरान एक महिला के गोद में बच्चा दिखा तो वे उसे पुचकारने लगे। इसके बाद राजनाथ सिंह टेढ़ी पुलिया आदि परियोजनाओं का जायजा लेंगे। साथ ही कुआं, मीना बेकरी फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। इसके अलावा रक्षामंत्री शिया धर्मगुरु कल्बे सादिक के परिवार वालों से भी मुलाकात कर सकते हैं। 24 नवंबर को कल्बे सादिक का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ था। रात करीब 8 बजे उनका दिल्ली वापसी का कार्यक्रम है।

कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात, पार्षद का जानेंगे हाल

लखनऊ महानगर के पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ताओं से राजनाथ सिंह दोपहर के बाद मुलाकात करेंगे। कोरोना महामारी की वजह से बीते 9 महीने में राजनाथ सिंह लखनऊ संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुलाकात नहीं कर पाए हैं। लखनऊ महानगर भाजपा की टीम के पदाधिकारियों और पार्षद दल के नेताओं से राजनाथ सिंह मुलाकात करेंगे।