CRIME: कन्नौज में पति ने पत्नी को कुर्सी से बांध पेट्रोल डाला और जलाकर मार डाला, वीडियो में देखें दिल दहला देने वाली वारदात

 उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर चौकी अंतर्गत जगतपुर गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद एक पति ने अपनी ही पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। आग की चपेट में आने से गंभीर […]

Continue Reading

त्योहारों पर बदलेगा जंक्शन का नजारा, टिकट काउंटर से सुरक्षा तक बढ़ेंगे इंतजाम

त्योहारों पर घर जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बरेली जंक्शन समेत मुरादाबाद मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर तैयारियां तेज कर दी हैं। धनतेरस से छठ पूजा तक यात्रियों को टिकट लेने से लेकर ट्रेन में सफर करने तक सहूलियत देने के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले […]

Continue Reading

Bareilly News: जिला अस्पताल को मिले नए एडीएसआईसी, संजीव गुप्ता ने संभाली कमान

जिला अस्पताल की प्रशासनिक कमान अब नए अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक (एडीएसआईसी) संजीव गुप्ता के हाथों में आ गई है। उन्होंने बुधवार को अस्पताल पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। शासन की ओर से पिछले दिनों किए गए तबादलों के तहत उन्हें मुजफ्फरनगर से बरेली भेजा गया है। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही […]

Continue Reading

Gorakhpur BJP Padyatra : गोरखपुर में CM योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- चुनाव हारने पर ईवीएम को देते हैं दोष

गोरखपुर मेंबुधावर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह यात्रा केवल भाजपा की नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र जितना सशक्त होगा, देश उतनी ही तेजी […]

Continue Reading

दीपोत्सव की तैयारी तेज: आज से 56 घाटों पर बिछेंगे दीपक, 13 प्रवेश द्वारों पर बनेंगे सेल्फी प्वॉइंट, त्रेतायुग जैसी सजेगी अयोध्या

दीपोत्सव 2026 के लिए बुधवार से 35 हजार स्वयं सेवक और 250 से अधिक घाट प्रभारी सभी 56 घाटों पर मोर्चा संभाल लेंगे। घाटों पर दीपक बिछाने का काम सुबह 10:30 बजे से विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरू होगा, 7 नवम्बर की दोपहर तक काम पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद दियों की गिनती […]

Continue Reading

Bareilly News: स्वगणना से शुरू होगी जनगणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

 जनगणना को लेकर बरेली में तैयारियां तेज हो गई हैं। 16 नवंबर से स्वगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत लोग 30 नवंबर तक खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनगणना का कार्य करेंगे। मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार […]

Continue Reading

Bareilly News: बरेली में 529 गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन सात से नीचे, 30 हजार की जांच में खुलासा

 गर्भवती महिलाओं में खून की कमी का मामला चिंता बढ़ा रहा है। जिले में 529 गर्भवती महिलाओं में गंभीर एनीमिया की पुष्टि हुई है। इनका हीमोग्लोबिन सात ग्राम प्रति डेसीलीटर से भी कम मिला है। अगस्त में स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 30 हजार गर्भवती महिलाओं की जांच कराई गई थी। इसमें सामने आए […]

Continue Reading

गोरखपुर में आज गरजेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, CM योगी के साथ करेंगे जन-आक्रोश पदयात्रा

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बुधवार से गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशाल जन-आक्रोश पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। इस […]

Continue Reading

Bareilly News: बरेली में पदयात्रा के मंच पर पहुंचे जेपी नड्डा, केशव मौर्य और जयंत चौधरी

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बरेली में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी […]

Continue Reading

बाबा के दर्शन का बना रहे हैं प्लान? धनतेरस-दिवाली पर काशी विश्वनाथ मंदिर को लेकर आया बड़ा अपडेट

वाराणसी। दीपों के पर्व पर अगर आप बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। धनतेरस और दिवाली के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे। भक्त सामान्य दिनों की तरह बाबा के दर्शन कर सकेंगे। इतना ही नहीं, ऑनलाइन […]

Continue Reading