बृजेश पाठक ने अपनी कैंट विधानसभा की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की

Lucknow
  • बृजेश कुमार मिश्रा उर्फ पंडित जी ( विशेष संवाददाता )
  1. Dy CM ब्रजेश पाठक ने नगर निगम अधिकारियों को 2 दिन के अंदर कैंट विधानसभा में जलभराव की समस्या का समाधान करने के दिये निर्देश
  2. Dy CM ब्रजेश पाठक ने विधान सभा क्षेत्र कैंट के विभिन्न स्थानीय प्राधिकारियों और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की
  3. खुले हुए मेनहोल को बंद कराने, खुदी सड़कों की मरम्मत का कार्य और सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के नगर आयुक्त को दिये निर्देश
  4. Dy CM ने विधानसभा में कूड़ा उठाने का कार्य को नियमित रूप से कराए जाने के भी सख्त निर्देश दिये, कहा-बरसात में जनता को नहीं होने चाहिए परेशानी

(www.arya-tv.com)कैंट विधानसभा में जलभराव न हो, इसके इंतजाम में खुद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक जुट गये हैं। उन्होंने विधान भवन स्थित राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हाल में विधान सभा क्षेत्र कैंट लखनऊ के विभिन्न स्थानीय प्राधिकारियों और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कैंट क्षेत्र के विभिन्न जोन से आए स्थानीय प्राधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री को अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया। उपमुख्यमंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को बरसात के मौसम को देखते हुए दो दिन में समस्याओं का निस्तारण कराने के निर्देश दिये।

बैठक में Dy CM के सामने प्राधिकारियों ने बताया कि उनके जोन में सीवर के कार्य धीमी गति से चल रहे हैं। जलभराव एवं ड्रेनेज की समस्या है। विभिन्न सौंदर्यीकरण के कार्यों हेतु सड़कों की खुदाई के बाद समुचित सुधार और रखरखाव का कार्य नहीं हो रहे हैं कुछ पार्षदों ने कूड़े का नियमित निस्तारण नहीं होने, नालों की सफाई की समस्या उठाई। पार्कों की लाइट एवं सौंदर्यीकरण के संबंध में भी समस्याएं सामने आईं। उप मुख्यमंत्री ने नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह से जल्द सभी समस्याओं का निराकरण कराने को कहा। साथ ही निर्देश दिये कि पिछले वर्ष को देखते हुए क्षेत्र में जलभराव की समस्या बिल्कुल ना रहे। इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

खुले मेनहोल सबसे पहले कराएं जाएं बंद

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नगर निगम अधिकारियों से सबसे पहले खुले हुए मेनहोल को बंद कराने के लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि खुदी सड़कों के मरम्मत का कार्य तेजी से पूरा कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाए कहीं भी कूड़ा नहीं मिलना चाहिए। कूड़ा उठाने का कार्य नियमित हो। बैठक में विधानसभा कैण्ट क्षेत्र के पार्षद, मण्डल अध्यक्ष, नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।