(www.arya-tv.com) भारत के लिए ये गर्व का समय है। चंद्रयान 3 को लेकर लगातार पॉजिटिव अपडेट्स सामने आ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि चंद्रयान 3 जल्द ही चांद पर लैंड करने को तैयार है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग चांद पर हो सकती है। इस खुशखबरी को सुनने के लिए भारतवासियों के कान तरस रहे हैं। साथ ही जैसे-जैसे ये शुभ घड़ी नजदीक आ रही है वैसे-वैसे देशवासियों का उत्साह और उनकी उम्मीद बढ़ रही है। बॉलीवुड ने भी इसपर रिएक्ट किया है।
हेमा मालिनी ने क्या कहा?
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने इस खास मौके पर अपना रिएक्शन दिया। वे काफी खुश नजर आईं।उन्होंने स्पेस से चंद्रयान 3 की फोटो शेयर करते हुए कहा- चंद्रयान 3 की लैंडिंग के लिए हैपी इंडिंग की कामना, अब जल्द ही चंद्रयान 3 चांद पर लैंड करने जा रहा है। ये हमारे देश के लिए गर्व के क्षण हैं और सारे देशवासी इस मौके पर चंद्रयान 3 की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
करीना कपूर भी हैं उत्साहित
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी इसपर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा- ये देश के लिए बहुत खास पल हैं और हर एक भारतवासी के लिए प्राउड फील करने वाला मोमेंट है। हम सभी इस दृश्य को मुमकिन होते हुए देखने का इंतजार कर रहे हैं। मैं अपने दोनों बच्चों के साथ इस खास पल का लुत्फ उठाना चाहती हूं।
बता दें कि इससे पहले साउथ सुपरस्टार प्रकाश राज ने चंद्रयान 3 से जुड़ा एक मीम शेयर किया। लेकिन ये मीम ज्यादा लोगों को रास नहीं आया और प्रकाश को इसके लिए ट्रोल का सामना करना पड़ा। बता दें कि हाल ही में रूस का लूना मिशन क्रैश हो गया और इस वजह से भारतीय भी काफी सचेत हो गए हैं। ये क्षण जितने खास हैं उतने ही बोझिल भी हैं। ये एक क्रूशियल फेज है और सभी देशवासी तो यही चाहते हैं कि चंद्रयान 3 अपने मिशन पर पूरी तरह से सक्सेसफुल रहे।