#Bday Spcl: जब प्रियंका चोपड़ा बनी थीं मिस वर्ल्ड तब 8 साल के थे निक जोनस

Fashion/ Entertainment

प्रियंका चोपड़ा के पति और मशहूर अमेरिकन सिंगर निक जोनस 16 सितंबर को अपना 27वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। निक जोनस का असली नाम निकोलस जेरी जोनस है। निक और प्रियंका की उम्र के बीच 10 साल का अंतर है। साल 2000 में जब प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं उस वक्त निक की उम्र मात्र 8 साल थी। साल 2006 में निक का पहला एल्बम इट्स अबाउट टाइम आया था उस वक्त उनकी उम्र मात्र 13 साल थी। 
1. निक जोनस का पूरा नाम निकोलस जेरी जोनस है। उनका जन्म 16 सितम्बर 1992 में टेक्सास के डालास शहर में हुआ।

2. निक एक अमेरिकन सिंगर और एक्टर हैं। उन्होंने सात साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था।
3. निक ने साल 2002 में अपने पिता के साथ मिलकर अपना पहला गाना ‘जॉय टू द वर्ल्ड’ (ए क्रिसमस प्रेयर) गाया था। ये गाना निक ने खुद लिखा था।

4. 2004 में निक का पहला एल्बम आया जिसे ज्यादा सफलता नहीं मिली। इसके बाद निक ने अपने भाईयों के साथ मिलकर जोनास ब्रदर्स नाम से एक बैंड बनाया, जिसके कई एलबम मार्केट में आ चुके हैं और जो काफी सफल रहे हैं।
5. जोनास ब्रदर्स ने अमेरिकी म्यूजिक अवार्ड्स में अवार्ड फॉर ब्रेकथ्रू आर्टिस्ट भी जीता। साल 2010 में निक ने यंग हॉलीवुड आर्टिस्ट ऑफ द ईयर का खिताब जीता है।

6. निक जोनास के पिता पॉल केविन जोनास भी संगीतकार हैं, वहीं निक की मम्मी डेनिस मिलर जोसान सिंगर और साइन लैंग्वेज की टीचर रह चुकी हैं।
7. साल 2014 में निक जोनास को ब्रिटिश मैगज़ीन OK! ने और साल 2015 में अमेरिका की मैगज़ीन People’s ने Sexiest Men Alive के खिताब से नवाजा।

8. प्रियंका चोपड़ा से पहले निक जोनास का नाम कई सिंगर्स और अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। निक ने माइली सायरस, कैंडल जैनर और सेलेना गोमेज को भी डेट किया है।
9. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, निक की सालाना कमाई 25 मिलियन डॉलर यानी 177 करोड़ रुपए है।

10. निक ने अब तक कुल 17 म्यूजिक एल्बम के लिए गाना गाया है।