एयर इंडिया विमान से गिरी एयर होस्टेस गंभीर रूप से घायल

National

Arya TV : Lucknow (Dipti Yadav)

एयर इंडिया का विमान मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने में लगा ही था कि तभी चालक दल की एक 31 वर्षीय महिला सदस्य अचानक विमान से नीचे गिर गईं और उन्हें काफी चोट आयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घायल महिला का नाम हर्षा लोबो बताया जा रहा है। B-777 एयरक्राफ्ट का दरवाजा जमीन से लगभग करीब 30 फीट ऊंचा था। एयर इंडिया की फ्लाइट AI864 को सुबह 7 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि प्री बोर्डिंग के दौरान क्रू मेंबर महिला L5 दरवाजे को खोलने गई थी ताकि सीढ़ी को दरवाजे तक लाया जा सके। दरवाजा खोलने के दौरान जो गैप था वह महिला उसी में गिर गईं।

नानावती अस्पताल ने एयर होस्टेस का हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। अस्पताल ने बताया, ‘एयर इंडिया की एक क्रू मेंबर को गिरने की वजह से काफी गंभीर चोट आयी है. जिसका नाम हर्षा लोबो है उनको 7 बजे नानावती अस्पताल लाया गया था। उनके दाहिने पैर में , दोनों एड़ियों, सीने, पेट और रीढ़ में चोटें आई हैं। उनकी गर्दन में भी चोट है। उन्हें इस समय स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।’

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला चेतन अवस्था में है और मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद फ्लाइट 7 बजे की बजाय सुबह 8:30 पर उड़ान भर पाई है और दिल्ली 10:09 बजे पर पहुंची।