वाराणसी में फिर लौटा कोरोना, 2 साल का मासूम कोविड-19 पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कोविड-19 संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है। चंदौली निवासी दो वर्षीय मासूम में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। बच्चे को उपचार के लिए वाराणसी के ककरमत्ता स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुखार, सर्दी और खांसी के […]

Continue Reading

Dengue Alert: माल CHC में बना 4 बेड का विशेष वार्ड, मच्छरदानी से लैस सुविधा; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

माल (लखनऊ): मानसून के दौरान डेंगू के संभावित मामलों को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) माल ने स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत कर दिया है। अस्पताल प्रशासन ने डेंगू मरीजों के इलाज के लिए चार बेड का विशेष वार्ड तैयार किया है, जिसमें प्रत्येक बेड पर मच्छरदानी की व्यवस्था की गई है ताकि मरीजों […]

Continue Reading

साइलेंट अटैक’: बहराइच की तरह हैलट अस्पताल में डॉक्टर की ड्यूटी के दौरान मौत

यूपी के दो मेडिकल कॉलेजों में ड्यूटी के दौरान दो डॉक्टरों की हार्ट अटैक से मौत से लोग स्तब्ध है। बहराइच मेडिकल कॉलेज के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. विनोद कुमार की मंगलवार को ओटी जाने से ठीक पहले दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। वहीं, इसके दो दिन बाद यानी गुरुवार को कानपुर […]

Continue Reading

गोरखपुर को बड़ी सौगात: 23 जुलाई को खुलेगा पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर, नेपाल, बिहार और पूर्वांचल की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

गोरखपुरः शहर को 23 जुलाई को बड़ी विकास सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टीपीनगर से पैडलेगंज तक बने शहर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। लगभग ₹429.49 करोड़ की लागत से तैयार यह परियोजना शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विकसित की गई है। 2.6 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर, […]

Continue Reading

जौहर यूनिवर्सिटी कार्रवाई पर सपा युवजन सभा का प्रदर्शन, खून से लिखा ज्ञापन सौंपकर दी आंदोलन की चेतावनी

प्रतापगढ़: रामपुर की मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर हो रही कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को अपने खून से लिखा ज्ञापन सौंपते हुए विश्वविद्यालय के खिलाफ चल रही ध्वस्तीकरण और जब्ती की कार्रवाई तत्काल रोकने […]

Continue Reading

‘चलो संसद’ मार्च के बाद एक्शन में सरकार, जेपी नड्डा ने RML और लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचकर घायल प्रदर्शनकारियों का जाना हाल

नई दिल्ली: ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान घायल हुए प्रदर्शनकारियों की स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मंगलवार को राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल और लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों से मुलाकात कर घायलों के इलाज और उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त […]

Continue Reading

Stock Market Today: विदेशी निवेशकों की बिकवाली से शेयर बाजार कमजोर, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी गिरे

मुंबई। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता को […]

Continue Reading

चारधाम यात्रा फिर शुरू, देहरादून-मसूरी रोड पर हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू, भूस्खलन के बाद हटाया गया मलबा

देहरादून। लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण अस्थायी रूप से स्थगित की गई उत्तराखंड की चारधाम यात्रा मंगलवार को फिर से शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा मार्गों की स्थिति की समीक्षा के बाद श्रद्धालुओं की आवाजाही दोबारा बहाल की गई है। भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त होकर बंद किए गए देहरादून-मसूरी मार्ग […]

Continue Reading

सुलतानपुर हादसा: खेत में लगी झटका मशीन की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों ने लगाया डायरेक्ट बिजली सप्लाई का आरोप

सुलतालपुरः उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में करंट लगने से एक 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के जमखुरी गांव की है, जहां खेत में लगी झटका मशीन की चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लम्भुआ ले जाया गया, लेकिन […]

Continue Reading

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन, कान पकड़कर लगाई दंड बैठक; बोले- योगी जी, गलती हुई हो तो माफ करें, न्याय करें

उत्तर प्रदेश 69000 शिक्षक भर्ती मामले को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय के सामने अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठ है। इस दौरान अभ्यर्थियों ने कान पकड़कर अनोखा प्रदर्शन किया। कई लोगों ने कान पकड़कर लगाई दंड बैठक लगाई ओर बोले- योगी जी, गलती हुई हो तो माफ […]

Continue Reading