हरदोई। जिले में लॉ एंड ऑर्डर और पुलिसिंग को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और असरदार बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक SP अशोक कुमार मीणा ने ने बड़ा कदम उठाया है। एसपी के कड़े रुख और प्रशासनिक फेरबदल के तहत पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत 2 इंस्पेक्टर (निरीक्षक) और 8 सब-इंस्पेक्टर (उपनिरीक्षक) को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उनके नए कार्यस्थलों के लिए रवाना कर दिया गया है।
एसपी श्री मीणा ने इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर (रिज़र्व) बेनीगंज और इंस्पेक्टर ताहिर हुसैन को इंस्पेक्टर (रिज़र्व) पिहानी की ज़िम्मेदारी सौंपी है।
इन्हें भेजा गया इन जगहों पर
इसी तरह एसआई राजेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से कछौना,एसआई त्रियुगी नारायण व एसआई ह्रदय नारायण को पुलिस लाइन से सवायजपुर,एसआई राजेश कुमार को पुलिस लाइन से हरियावां,एसआई कल्पना को माधौगंज,एसआई करुणेश चन्द्र शुक्ला को पुलिस लाइन से टड़ियावां,एसआई हरिकेश को पाली और एसआई निसार अहमद को पुलिस लाइन से कोतवाली बिलग्राम तैनात किया है।
वन स्टॉप सेंटर शाहाबाद में होंगे 3 नए चेहरे
एसपी के आदेश पर पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबिल सपना सक्सेना,कांस्टेबिल खुश्बू और पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबिल शोभना को वन स्टॉप सेंटर शाहाबाद में तैनात किया गया है। तीनों कांस्टेबिल शाहाबाद वन स्टॉप सेंटर के लिए नए चेहरे होंगे।
