- भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य , भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह, भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री त्र्यम्बक तिवारी, मानव विकास एवं सेवा संस्थान के निदेशक अभय सिंह, महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी, महिला समाख्या की निदेशक डॉ.स्मृति सिंह, डॉ.अमिता बाजपेई, डॉ.सुमनलता सिंह, अनिरूद्ध सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
- मानव विकास एवं सेवा संस्थान तथा फ़ाउंडेशन फ़ॉर इंटेग्रेटेड डिवेलपमेंट के तत्वाधान में “आर्या-शक्ति सम्मान समारोह 2021” के माध्यम से सम्मानित किया गया।
- 800 छात्राओं/ छात्रों ने प्रतिभाग किया।
लखनऊ। आर्यकुल ग्रुप ऑफ कालेज बिजनौर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य , भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह, भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री त्र्यम्बक तिवारी, मानव विकास एवं सेवा संस्थान के निदेशक अभय सिंह, महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी, महिला समाख्या की निदेशक डॉ.स्मृति सिंह, डॉ.अमिता बाजपेई, डॉ.सुमनलता सिंह, अनिरूद्ध सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्जवलन के साथ सरस्वती वंदना के गीत से आरम्भ हुआ। आर्यकुल के प्रबंध निदेशक डॉ.सशक्त सिंह और एमवीईएसएस के निदेशक अभय सिंह द्वारा मुख्य अतिथियों का सम्मान स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर किया गया।
सम्मान समारोह में बोलते हुए आर्यकुल के निदेशक सशक्त सिंह ने कहा कि 8 मार्च का दिन भारत सहित विश्व के 78 देशों के लिए गर्व का दिन है क्योंकि आज के दिन को महिलाओं को सम्मान देने के लिए अन्तराराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने पहले की वक्त की तुलना करते हुए कहा कि पहले का समय था और आज का समय महिलाओं के जीवन स्तर में जागरूकता के साथ उन्नति आयी है। नारी अब एक शक्ति के रूप में उभर कर सामने आयी है।

वहीं भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने कहा कि नारी पुरूषों के लिए प्रेरणा का श्रोत है हमें नारी के जीवन से सीखने की जरूरत है। नारी मां, पत्नी और बेटी के रूप में हमारे जीवन में विभिन्न अनुभवों के साथ हमें आगे बढ़ाने का कार्य करती है। इसलिए महिला प्रेरणा का श्रोत है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य ने भारतीय संस्कृति जुड़ी हुई वैदिक नारियों जैसे सीता, मीरा, सुलोचना के जीवन से संबंधित विभिन्न प्रेरक जानकारियों को श्रोताओं से साझा किया और कहा कि हमें अपने पूर्व के इतिहास से जुड़ी नारियों के जीवन से सीख कर आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई और पद्मावत जैसी वीरांगना नारियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिन्होंने अपने जीवन को समाज के लिए बलिदान स्वरूप दान दे दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित रही उ.प्र.महिला आयोग की सदस्या श्रीमति संगीता तिवारी ने महिलाओं को महिला आयोग द्वारा किये जा रहे कार्यों और महिलाओं की रक्षा सुरक्षा के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही कालेज में उपस्थित छात्राओं और शिक्षिकाओं को अपना नम्बर साझा किया और आश्वस्त किया की कोई भी बहन बेझिझक अपनी समस्या कह सकती है ।
वहीं महिला समाख्या की निदेशक डॉ. स्मृति सिंह में कहा की महिलाओं को बराबरी की ज़रूरत है। इसी के साथ आर्यकुल में उपस्थित विभिन्न विधाओं में अग्रणी नारी शक्तियों को मानव विकास एवं सेवा संस्थान तथा फ़ाउंडेशन फ़ॉर इंटेग्रेटेड डिवेलपमेंट के तत्वाधान में “आर्या-शक्ति सम्मान समारोह 2021” के माध्यम से सम्मानित किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 में आर्या शक्ति पुरस्कार समारोह के अंतर्गत सम्मान
1. डॉ स्मृति सिंह को वीमेन विथ अ कॉज़ -सावित्री बाई फुले सम्मान
2. डॉ. हितैषी सिंह को अकादमिक और रिसर्च एक्सीलेंस – मैत्री ई सम्मान
3. डॉ. जया भारती को इनोवेशन इन एजुकेशन सम्मान
4. श्रीमति संगीता तिवारी को इमपावरिंग वीमेन एक्सीलेंस सम्मान
5. डॉ. अमिता बाजपेई को विमेंस हॉल ऑफ़ एक्सीलेंस -सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया

इसके बाद कालेज के छात्र—छात्राओं ने तैयार किये गये कार्यक्रमों और नुक्कड़ नाटक को प्रस्तुत किया जिसकी प्रस्तुती ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन एन.वर्मा ने किया। कार्यक्रम में कालेज के समस्त स्टाफ एवं लगभग 800 छात्राओं/ छात्रों ने प्रतिभाग किया।