घर में सेक्स रैकेट चलाने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने खुले कई राज

Meerut Zone UP

मेरठ(www.arya-tv.com) मेरठ के शास्त्री नगर में शिक्षिका की हत्या में आरोपी पति टेंट व्यापारी संजय लूथरा और डॉक्टर रजत भारद्वाज घर में सेक्स वर्करों को बुलाकर गलत काम कराते थे। शिक्षिका इसका का विरोध करती थी।

इन्हीं कारणों से उसकी हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में यह खुलासा किया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर दिया। यहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

शास्त्री नगर सेक्टर दो निवासी संजय लूथरा ने तीन दिन पहले पत्नी चंदा की हत्या कर दी थी। हत्या में संजय का दोस्त डॉ. रजत भारद्वाज भी शामिल था।

नौचंदी पुलिस ने संजय लूथरा को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट ना होने पर थाने से क्लीन चिट दे दी थी। मायके वालों की शिकायत पर एसएसपी ने जांच करा दी। संजय के मोबाइल में एक फोटो मिला, जिसमें डॉक्टर महिला की गला दबाकर हत्या करता नजर आ रहा है। इसी फोटो के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार किया।