पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह ने हस्तिनापुर में किया अर्हं दर्शनम केंद्र का शिलान्यास, जानें क्या है पूरा मामला

Meerut Zone UP

मेरठ(www.arya-tv.com) सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सहित कई विभागों के अधिकारियों ने हस्तिनापुर में गुरुवार को महाभारत कालीन एतिहासिक नगरी प्राचीन स्थलों का भ्रमण किया। इसके बाद अर्हं दर्शनम केंद्र का शिलान्यास किया।

एतिहासिक नगरी में मौजूद प्राचीन स्थलों की स्थिति जानने के लिए और केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए गुरुवार को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कई विभागों के अधिकारियों के साथ महाभारत कालीन एतिहासिक नगरी में मौजूद प्राचीन पांडव टीले का भ्रमण किया।

साथ ही यहां पर मौजूद अमृतकूप, रघुनाथ महल, प्राचीन जयंती माता शक्ति पीठ मंदिर, प्राचीन पांडेश्वर मंदिर आदि का भ्रमण कर पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से इनकी स्थिति के बारे में जाना। उन्होंने इनके संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं को जल्द ही धरातल पर लाने के निर्देश दिए।

वहीं मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी के. बालाजी को केंद्र सरकार के द्वारा हस्तिनापुर में बनाए जाने वाले म्यूजियम के लिए जल्द से जल्द जमीन को चिन्हित कर विभाग को आवंटित करने की बात कही। उसके बाद उन्होंने अर्हं दर्शनम केंद्र का शिलान्यास किया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने भारत सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।

साथ ही कहा कि महाभारत कालीन एतिहासिक नगरी एक प्राचीन विरासत है, जिसे संरक्षित करना होगा। इसके लिए भारत सरकार संकल्पित है। हमारे देश को आज भी विश्व गुरु के नाम से जाना जाता है, इसलिए भारत में वह हर चीज है जो अन्य देशों में नहीं है।