मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस नए वीडियो से एक बार फिर प्रिया प्रकाश ने सनसनी फैला दी है। हालांकि ये वीडियो एक मजेदार प्रैंक है।
वीडियो में प्रिया अपने दाहिनी ओर बैठे दोस्त के साथ किस करना चाहती हैं। लेकिन वह प्रिया के अरमानों पर पानी फेरते हुए पानी पीने लगता है। इसके बाद प्रिया हैरान रह जाती हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि पहली बार प्रिया अपने आँख मारने के अंदाज़ से लोगों का दिल जीता था। उनका आंख मारने वाला वीडिया खूब सुर्खियां बटोर चुका है।
https://www.instagram.com/p/B0C_FbJAY3m/?utm_source=ig_web_copy_link