हेलो ने #हेलो टैवल के साथ पेश किए उत्तरप्रदेश में यात्रा के रूझान

Business

(www.arya-tv.c0m) दिसम्बर, 2019ः भारत के अग्रणी रीजनल सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म हेलो ने अपने मौजूदा अभियान रुहेलो टैªवल के तहत उत्तरप्रदेश राज्य के लिए यात्रा के रूझानों पर रोशनी डाली है। सारनाथ, वाराणसी इस क्षेत्र में यात्रा के लिए सबसे पसंदीदा क्षेत्र के रूप में उभरा है। इसके बाद लोकप्रिय गंतव्य हैं- ताजमहल, आगरा, प्रयागराज, आगरा का किला और फतेहपुर सीकरी।

भोजन की बात करें तो कबाब परांठा, बिरयानी, मालपुआ और गुजिया सबसे आकर्षक व्यंजन हैं। अपनी तरह के अनूठे अभियान रुहेलो टैªवल को अक्टूबर 2019 में लाॅन्च किया गया, जिसके बाद इसे ज़बरदस्त लोेकप्रियता मिली है। भारत की समृद्ध सामाजिक-सांस्कृतिक धरोहर को दुनिया के सामने लाना और हेलो केे उपयोगकर्ताओं को 9 क्षेत्रीय भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, मराठी, मलयालम, कन्नड, गुजराती, पंजाबी और बंगाली में अपनी यात्रा की कहानियों को साझा करने का मौका देना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

लोग हेलो टैªवल अभियान के तहत स्थानीय प्रासंगिक हैशटैग जैसे रुहेलो राजस्थान, रुहेलो कर्नाटक, रुहेलो महाराष्ट्र, रुहेलो उत्तरप्रदेश आदि के साथ अपनी यात्रा की कहानियों को टैग कर सकते हैं।उत्तरप्रदेश में ऐतिहासिक क्षेत्र जैसे ताज महल, आगरा का किला और फतेहपुर सीकरी आदि समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर हैं और क्षेत्र के सबसे पसंदीदा यात्रा गंतव्य हैं, 25 फीसदी उपयोगकर्ताओं ने इन क्षेत्रों पर पोस्ट शेयर किए।

इसके अलावा उपयोगकर्ता स्थानीय भोजन और टैªवल ब्लाॅगिंग को लेकर भी बेहद उत्सुक हैं, जिसके रूझान इस अभियान के तहत सामने आए हैं। अभियान का समापन जनवरी 2020 में होगा। सबसे रोचक टैªवल कंटेंट पेश करने वाले 1000 तक प्रतिभागियों को गोप्रो जैसे आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा। हेलो टाॅप 10 प्रतिभागियों को हेलो टैªवल अम्बेसडर का खिताब देगा, जिन्हें अभियान के अंत में लक्ज़री टैªवल पैकेज से सम्मानित किया जाएगा।हेलो कम्युनिटी के लोगों को अपनी खुद की भाषा में कंटेंट बनाने, इसे साझा करने और बड़ी संख्या में लोगों के साथ जुड़ने का मौका देता है।