(www.arya-tv.com) 1949 में ड्रीम डी-टाईप की शुरूआत के बाद से होण्डा मोटरसाइकलों के मास- प्रोडक्शन की 70 वीं सालगिरह के साथ दुनिया भर में 400 मिलियन युनिट मोटरसाइकलों के उत्पादन की उपलब्धि हासिल कर चुकी है। होण्डा की स्थापना 1948 में हुई और इसने 1963 में बेल्जियम में अपने पहली विदेशी प्रोडक्शन युनिट में मोटरसाइकलों का मास-प्रोडक्शन (बड़े पैमाने पर उत्पादन) शुरू किया।
उसके बाद से होण्डा ने स्थानीय रूप से उत्पादन के सिद्धान्त के अनुरूप अपने प्रोडक्शन को दुनिया भर में विस्तारित किया। होण्डा वर्तमन में मोटरसाइकलों की व्यापक रेंज का उत्पादन करती है जिसमें 50 सीसी कम्यूटर्स से लेकर 1800 सीसी माॅडल शामिल हैं। इनका उत्पादन 21 देशों में स्थित 35 युनिट्स में किया जाता है। अपनी स्थापना के बाद से होण्डा ने ऐसे उत्पाद विकसित किए हैं जो कई देशों एवं क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को पूरा करते हैं।
होण्डा का मानना है कि ‘टेक्नोलाॅजी का उद्देश्य लोगों की मदद करना है।’’ परिणामस्वरूप होण्डा ने 1997 में 100 मिलियन युनिट्स की उपलब्धि हासिल की, यह आंकड़ा 2014 में 300 मिलियन युनिट्स तक पहुंच गया। 2018 में होण्डा ने पहली बार अपने इतिहास में 20 मिलियन युनिट्स के सालाना उत्पादन का आंकड़ा पार लिया, इसे एशिया और दुनिया भर में उपभोक्ताओं का सशक्त समर्थन प्राप्त है। होण्डा बढ़ती मांग के अनुरूप अपने विकास एवं उत्पादन में निरंतर बदलाव लाती रहेगी। होण्डा अपने 2030 दृष्टिकोण के अनुरूप दुनिया भर के लोगों को ‘उनकी जीवन क्षमता के अनुसार लाभान्वित’ करने के लिए प्रयासरत है।’’
