उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। मानसून के रफ्तार पकड़ते ही प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बादल छा गए। बरेली, सहारनपुर, प्रयागराज, चंदौली समेत कई अन्य जिलों में में झमाझम बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए सभी 75 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। आठ जिलों में भारी बारिश की संभावना है। बाकी हिस्से में भी बारिश होने के ज्यादा आसार हैं।
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। रात से ही उमड़ते बादल सुबह तक छाए रहे। उमस भरी गर्मी से बेहाल आमजन को काफी राहत मिली। हालांकि लखनऊ में मानसून की एक जोरदार बारिश का इंतजार हो रहा है।
