भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह: आगरा में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

# ## Agra Zone

(www.arya-tv.com) राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर कांग्रेस उत्साहित हैं। आज सुबह यानी शनिवार को कांग्रेस ने आगरा में भ्रमण कर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। कई जगह उनका स्वागत किया गया। कांग्रेस यहां हाथरस को रवाना होंगे। बुलंदशहर में पदयात्रा में शामिल होंगे।

आगरा में आज सुबह बड़ी संख्या में कांग्रेस ने राहुल गांधी की पदयात्रा को लेकर भ्रमण किया। फिरोजाबाद होते हुए सैकड़ों कांग्रेसी आगरा की सीमा में दाखिल हुए। आगरा के कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां शहर में भ्रमण किया। वरिष्ठ नेताओं ने रावली पर महात्मा गांधी, एमजी रोड सुभाष पार्क के सामने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

आगरा कॉलेज पर एनएसयूआई ने पार्टी का स्वागत किया। सेंट जोंस कॉलेज चौराहे, छिली ईंट घटिया आदि स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम रखे गए हैं। कांग्रेसियों का काफिला घटिया, बसंत सिनेमा होते हुए फ्री गंज पहुंचेगा और डॉ. बीआर आम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद बेलनगंज मालगोदाम, जीवनी मंडी में भ्रमण किया जाएगा। वॉटर वर्क्स चौराहे, रामबाग होते हुए कांग्रेसियों का काफिला हाथरस के लिए प्रस्थान करेगा।

भ्रमण में रहे मौजूद

आगरा भ्रमण के दौरान कांग्रेस के काफिले में प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू, शहर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू, युवा कांग्रेस नेता सुगम शिवहरे, मनोज जैन, वरिष्ठ नेता ओम शर्मा, भारतभूषण उर्फ गप्पी भाई, बिटटू भाई, शहनवाज,ओमप्रकाश धाकड़, यशपाल धााकड़ आदि शामिल रहे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कार्यकर्ताओं में किया जोश का संचार

राहुल गांधी की पदयात्रा के प्रचार-प्रसार के लिए आगरा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद भी आए हुए हैं। वह यहां घटिया आजम खां में वरिष्ठ नेता भारत भूषण एडवोकेट के कार्यालय पर पार्टीजनों से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। वह खंदौली में पूर्व विधायक अनिल चौधरी के शांति हॉस्पिटल स्थित आवास पर भी लोगों से मुलाकात करेंगे।