आर्यकुल कालेज में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस और राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया : आर्यवीर 2023 का उद्घाटन

Lucknow
  • उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस और राष्ट्रीय बालिका दिवस को मनाते हुए आर्यकुल में आर्यवीर 2023 का उद्घाटन

(www.arya-tv.com)लखनऊ। बिजनौर स्थित आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेज में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस और राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इन दिवस को मनाते हुए आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. सशक्त सिंह ने कॉलेज का 16वां किलोल इवेंट “आर्यवीर 2023” के तीसरे दिन का उद्घाटन भी किया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. सशक्त सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व का क्षण है कि हम आज उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस और राष्ट्रीय बालिका दिवस मना रहे हैं। इस वर्ष उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का मुख्य विषय ‘निवेश और रोजगार’ है। यह हमारा सौभाग्य है कि हम ऐसी सरकार के संरक्षण में जी रहे हैं जिसने उत्तर प्रदेश को विकास के एक पिछड़े राज्य से एक नए मॉडल वाले राज्य में बदल दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि आज हम इस दिन को हर उस महिला के सम्मान में भी मनाते हैं, जो कभी बालिका थी। डॉ. सशक्त सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने से देश भर में लड़कियों के लिए ढेर सारे अवसर पैदा होते हैं और यह लड़कियों के खिलाफ अपराधों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में भी मदद करता है। यह दिन देश भर में लैंगिक असमानता को भी कम करता है और लड़कियों को शिक्षा और एक आशाजनक भविष्य के लिए आवश्यक अन्य बुनियादी आवश्यकताओं तक आसानी से पहुंचने की अनुमति देता है। आर्यकुल कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. सशक्त सिंह ने कॉलेज की छात्राओं, महिलाओं और शिक्षकों को राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं दीं।

बैडमिंटन (लड़कियों), चेस (लड़के), कैरम (लड़के) में तक्षशिला हाउस ने जीत हासिल की। टेबल टेनिस (लड़के) में वल्लभी ने तक्षशिला को हराया। खो-खो (लड़कियों) में उज्जैन हाउस ने तक्षशिला को हराया। टू डॉग वन बोन (लड़कियों) के सेमीफाइनल में उज्जैन ने नालंदा और वल्लभी ने तक्षशिला हाउस को हराया। टू डॉग वन बोन (लड़के) फाइनल में उज्जैन ने नालंदा को मात दी। किक्रेट सेमीफाइनल में उज्जैन को नालंदा और वल्लभी को तक्षशिला हाउस ने हराया। फिर फाइनल मैच में नालंदा ने तक्षशिला हाउस को मात दी। कबड्डी सेमीफाइनल में वल्लभी ने नांलदा और उज्जैन ने तक्षशिला हाउस को हराया। खो-खो (लड़के) में वल्लभी ने नालंदा और उज्जैन ने तक्षशिला हाउस को हराया। डिस्क थ्रो में उज्जैन हाउस के शिवम पांडे (लड़के) और पायल (लड़कियां) दोनों ने पहला स्थान हासिल किया।

कॉलेज के फार्मेसी के डिप्टी डायरेक्टर डॉ.आदित्य सिंह, फार्मेसी विभाग के एचओडी बी.के. सिंह, डिप्टी डायरेक्टर शिक्षा एवं पत्रकारिता डॉ.अंकिता अग्रवाल, शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल एस.सी. तिवारी, शिक्षा विभाग के एचओडी प्रणव पांडेय सहित अन्य शिक्षकों ने प्रतिभागियों का सेमीफाइनल और फाइनल मैचों में समन्वय और मूल्यांकन किया। आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ.सशक्त सिंह ने मैच के विजेता को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।