स्वामी प्रसाद मौर्या के जाने से भाजपा को बड़ा फायदा होगा !

Lucknow
  • स्वामी प्रसाद मौर्या के जाने से भाजपा को बड़ा फायदा होगा!

चुनाव की घोषणा के बाद से नेताओं में लगातार अपने स्वार्थ के लिए पार्टी छोड़ना और पकड़ना एक खेल सा हो गया है। जानकारों की माने तो स्वामी के भाजपा छोड़ने से पार्टी को बड़ा फायदा होने की उम्मीद लगायी जा रही है। आम जनता के बीच तो यही संदेश जा रहा है कि पूरे पांच वर्ष बैठ कर मलाई खाई फिर दाल न गली तो पार्टी को टाटा कह कर निकल लिये। यही नहीं सूत्र बताते हैं कि स्वामी को पार्टी के ज्यादा अपने पुत्र का भविष्य दिखाई दे रहा है। इसी कारण उन्होंने भाजपा को टाटा कह दिया। इसके विपरीत अगर स्वामी पार्टी में रहते तो अंदर से पार्टी को खोखला करने का काम करते इससे बेहतर उन्होंने पार्टी को छोड़ दिया तो भाजपा का कोई भी नुकसान नहीं होगा। ​बल्कि फायदा ही होगा।

  • बेटे को विधायक बनाना ही स्वामी का सपना है !

स्वामी के बेटे उत्कृष्ट मौर्य ऊंचाहार सीट पिछले चुनाव में भाजपा के टिकट पर रायबरेली से चुनाव हार गये थे। अब उम्र ढलने के साथ स्वामी को बेटे की चिंता सता रही है। अगर बेटे को किसी भी पार्टी से चुनाव जिता कर विधायक न बना पाये तो क्या होगा। इसी कारण से स्वामी इस बार बसपा,भाजपा के बाद अब सपा से अपने पुत्र को जिता पाना ज्यादा ठीक मान रहे हैं।

  • मिलनसार स्वाभाव के स्वामी

राजनीति में स्वामी की गिनती उन नेताओं  में होती है जो आम जनता के बीच अच्छी छवि के लिए जाने जाते हैं। स्वामी की बात करें तो वह स्वाभाव से बहुत ही मृदुभाषी हैं और लोगों के काम करने में बहुत आगे हैं जो भी आता है खाली हाथ नहीं जाता।

  • बृजेश पाठक का भाजपा में कद बड़ा तो स्वामी को………..

सूत्रों की माने तो पिछले चुनाव में बसपा के साथ भाजपा में आये ब्राहृमण नेता बृजेश पाठक का कद लगातार भाजपा में बढ़ने से भी स्वामी को असहजता महसूस होने लगी थी।