कोपरखैराने। नवी मुंबई स्थित ग्रामीण आदि रिसर्च एंड वैदिक इनोवेशन ट्रस्ट यानी गर्वित द्वारा जलगांव अमलनेर में स्थित श्री विष्णु तीर्थ सिद्ध महायोग सन्यास आश्रम में कोझागिरी पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा संपन्न किया गया। इस अवसर पर गर्वित की कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम सेन ने आश्रम की प्रमुख स्वामी पूनम भारती तीर्थ जी महाराज को कुछ सहयोग राशि भेंट की।
ज्ञात हो इसी आश्रम के सहयोग से यहां पर गर्वित द्वारा शिवोम तीर्थ गर्वित भारत ध्यान केंद्र विगत वर्ष स्थापित किया गया था। जिसमें 12 संन्यासियों ने अपनी उपस्थिति से समारोह को गरिमा प्रदान की थी। इस वर्ष यहीं पर 26 दिसंबर को दत्त जयंती के अवसर पर स्वामी शिवोमतीर्थ जन्म शताब्दी समारोह के साथ गर्वित भारत ध्यान केंद्र का प्रथम वार्षिक समारोह भी संपन्न किया जाएगा जिसमें 30 से अधिक सन्यासियों के भाग लेने की संभावना है। गर्वित के अध्यक्ष विपुल लखनवी के अनुसार इस समारोह में भाग लेने वाले सभी इच्छुक व्यक्तियों को रहने एवं खान की निशुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी। सभी का स्वागत करते हुए विपुल जी ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति व्हाट्सएप नंबर 9969 680093 पर संदेश देकर संपर्क कर सकते हैं।