कारागार मंत्री ने सेंट्रल जेल में सुनी भागवत कथा:बोले- कर्मों का फल सभी को भोगना पड़ता है

# ## Agra Zone

(www.arya-tv.com) केंद्रीय कारागार में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। सोमवार को कारागार मंत्री सेंट्रल जेल पहुंचे। उन्होंने कैदियों के साथ बैठकर कथा का रस पान किया। कारागार मंत्री ने बंदियों के साथ संवाद किया। उन्होंने बंदियों से खाली समय में भगवान का नाम जपने की बात कही।

सेंट्रल जेल में कथा वाचक मधुर महाराज द्वारा भागवत कथा सुनाई जा रही है। बड़ी संख्या में बंदी कथा सुन रहे हैं। कथा वाचक ने कहा कि सांसरिक जीवन में मनुष्य से जाने-अनजाने में होने वाले शुभ और अशुभ कर्मों के लिए मनुष्य को प्रारब्ध के रूप में भोग भोगना पड़ता है। कर्म का फल प्रत्येक जीव को मिलता है, इसलिए मनुष्य को सांसरिक जीवन से समय निकालकर प्रभु की भक्ति में निरंतर लगा रहना चाहिए। बंदी भक्ति में भाव विभोर होकर भजनों पर झूमते दिखे।कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति दोपहर करीब चार बजे जेल में पहुंचे। उन्होंने बंदियों के साथ कथा का रसपान किया। उन्होंने कहाकि जेल में बहुत से बंदी ऐसे होते हैं जो जाने-अनजाने में अपराध कर बैठते हैं। हर किसी को कर्मों का फल भोगना पड़ता है। जेल में बंदी के पास समय ही समय रहता है। ऐसे में इस समय में उन्हें अपने अपराध के लिए प्रभु का नाम लेकर क्षमा प्रार्थना और प्रायश्चित करना चाहिए। इस अवसर पर डीआईजी जेल व जेल अधीक्षक आरके मिश्रा, जेलर दीपांकर भारती, डिप्टी जेलर आलोक सिंह, शिवम सिसौदिया, साक्षी चौधरी, विशाल व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।