बागपत में रालोद की जनसभा, नेताओं ने सभी तैयारियों का लिया जायजा

Bareilly Zone

(www.arya-tv.com) बागपत में आज रालोद की जनसभा होनी है। जिसको नेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की शनिवार को शहर के जनता वैदिक कालेज के मैदान में आशीर्वाद पथ यात्रा के अंतर्गत होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगे। जयंत चौधरी की सभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता और नेता दिन भर जनसंपर्क करते रहे।

जिलाध्यक्ष डाक्टर जगपाल सिंह तेवतिया ने बताया कि जनसभा में 12 बजे शुरू हो जाएगी, जो दोपहर बाद तीन बजे समाप्त होगी। सभा ऐतिहासिक होने वाली है, जिसे जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। जनसभा की सभी तैयारियां पूरी हो चूकी है।

उधर, जनसभा स्थल पर पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक डाक्टर अजय तोमर, डाक्टर अजय कुमार, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, संजीव मान, विश्वास चौधरी, अरुण कुमार बाबी, जयवीर सिंह एडवोकेट, विकास प्रधान, सुरेश मलिक, सतेंद्र प्रमुख आदि लोग पहुंचे कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सभा को सफल बनाने के लिए शहर में छपरौली चुंगी पर मैरिज होम में सभा का आयोजन किया, जिसमें पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि चौधरी जयंत सिंह की आशीर्वाद पथ यात्राओं ने भाजपा की नींद उड़ा रखी है।

रालोद गठबंधन की सरकार बननी तय
युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने कहा कि जनता ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर के संयोजन में हुई सभा की अध्यक्षता चौधरी ब्रजपाल सिंह व संचालन बिक्रम सिंह आर्य ने किया। इस दौरान अनिल आर्य, प्रशांत तोमर, प्रमेंद्र तोमर, रामकुमार चेयरमैन, सुरेश मलिक, जितेंद्र कंडेरा, योगेंद्र तालियान, विपिन ढिकाना, जय किशोर, नीरज पंडित, नरेंद्र सिंह, एड. देवेंद्र आर्य, जिला बार अध्यक्ष सत्येन्द्र खोखर, धर्मबीर सिंह एड. विकास मलिक, एड. नरेंद्र मान आदि मौजूद रहे।