मेरठः मेरठ में एक नाबालिग लड़की ने आगरा में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। नाबालिग ने शुक्रवार को कंकरखेड़ा थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्नैपचैट के जरिए हुई थी कांस्टेबल से पहचान
क्षेत्राधिकारी दौराला शिव ठाकुर ने शनिवार को बताया कि नाबालिग ने पुलिस को दी शिकायत में कांस्टेबल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उसके मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट के जरिए उसकी कांस्टेबल से पहचान हुई थी।
नाबालिग का आरोप है कि कांस्टेबल ने उससे शादी करने का वादा किया। इसके बाद पिछले कुछ महीनों के दौरान उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस जुटा रही साक्ष्य
पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपों से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कांस्टेबल पर लगाए गए आरोपों की जांच जारी है।
