आगरा में शादी समारोह से जेवर चोरी करने वाला अरेस्ट:पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पकड़ लिया चोर

# ## Agra Zone

(www.arya-tv.com) आगरा पुलिस ने शादी समारोह से गहने चोरी करने वाले युवक को अरेस्ट कर लिया है। उसके पास से सोने-चांदी के जेवर और नगदी भी बरामद की गई है। पुलिस ने चोरी की घटना के बाद 24 घंटे अंदर ही चोर का पकड़ लिया। थाना पुलिस आज गश्त कर रही थी तभी मुखबिर की सूचना पर 100 फुटा चौराहे पर कहीं जाने की फिराक में खड़े चोर को अरेस्ट कर लिया। पकड़ा गया आरोपी अभिषेक पुत्र अनिल कुमार निवासी महावीर नगर थाना ट्रांसयमुना का रहने वाला है। उसके कब्जे से 1 जोड़ी पायल, 1 अंगूठी, 1 बैंदा,1 मंगलसूत्र समेत 2,505 रुपए बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक आनन्द प्रकाश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने शादी समारोह से चोरी की घटना का कबूल किया है। आरोपी ने बताया कि सामान बरामदगी के सम्बन्ध में बताया कि यह सामान उसने कल यानी 2 मई को त्रिदेव फार्म हाउस से बारात में चोरी किया था।

बक्से ताला तोड़कर निकाला सामान
थाना ट्रांसयमुना कॉलोनी क्षेत्र में विशाल शर्मा के यहां शादी का कार्यक्रम था। त्रिदेव फार्म हाउस 100 फुटा रोड कालिन्दी विहार में आयोजित कार्यक्रम में चोर ने सोने और चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान पार कर दिया। यह सामान त्रिदेव फार्म हाउस के कमरे में बक्से में ताला लगाकर रखा था। मौका पाते ही चोर ने हाथ साफ कर लिए। घटना की जानकारी कल सुबह हुई तो मामले में थाना ट्रांस यमुना पुलिस को अवगत कराया गया। बक्से का कुन्दा टूटा हुआ था। सोने व चांदी के आभूषण, नकदी अन्य चोरी कर लिया गया था। मामले में थाना पुलिस ने केस नंबर 126/2023 धारा 457/380 कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी और आज अरेस्ट कर लिया।