लोगों को झेलनी पड़ रही कोहरे की मार, वाहन चालकों को हो रही परेशानी

Lucknow

(www.arya-tv.com) उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार की सुबह यानि आज कोहरे के मार भी झेलनी पड़ रही है। कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, कानपुर, मेरछ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनर, हापुड़, मुरादाबाद समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा।

यूपी में अभी दो दिन तक गलन भरी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। आज और कल भी गलन बरकरार रहेगी। मौसम विभाग ने 17 जनवरी तक कोहरे के साथ ही शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है।

मौसम बुलेटिन के मुताबिक, लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम पारा 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा 6.4 डिग्री रहा। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम 6 डिग्री के पास रहने के आसार हैं।

 कानपुर में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि बहुत ठंड और कोहरा है, 2 से 3 मीटर की चीज़ें भी नहीं दिख रही हैं जिसकी की वजह से गाड़ी चलाने में काफी दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा।