भारतीय पासपोर्ट के साथ नेपाली महिला एजेंट के साथ गिरफ्तार, जाना चाहती थी हांगकांग

Gorakhpur Zone UP
(www.arya-tv.com)  भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से भारत से नेपाल जा रही एक नेपाली महिला के पास जांच के दौरान आब्रजन अधिकारियों ने भारत का पासपोर्ट बरामद किया। नेपाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ एक एजेंट को भी गिरफ्तार किया है, जो भारत के पासपोर्ट पर उसे हांगकांग भेजने की फिराक में था।

शनिवार रात करीब दस बजे दिल्ली से मैत्री बस से काठमांडो जा रही एक नेपाली महिला को दोनो देशों की नागरिकता, पासपोर्ट के साथ सोनौली सीमा पर जांच के दौरान आब्रजन अधिकारियों ने पकड़ा।  उसके साथ विदेश भेजने वाले एक एजेंट को भी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। दोनों को पूछताछ के बाद पुलिस को सौंप दिया गया है।
कोतवाल महेंद्र कुमार यादव ने बताया की नेपाली महिला की पहचान दुर्गा राय निवासी काठमांडो  के रूप मे हुई है। एक अन्य नेपाली नागरिक को भी रोका गया है,जिससे पूछताछ चल रही है। उन्होंने बताया कि महिला कोलकाता से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर हांगकांग जाना चाहती थी, जहां उसे कुक का काम मिला था। आरोपी महिला के पास से भारत का पासपोर्ट, आधारकार्ड सहित नेपाल की नागरिकता के कागजात भी मिले हैं।