लखनऊ,। कोहरे और ठंड के मौसम में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश के पांच प्रमुख एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा घटा दी गई है। यह व्यवस्था 15 नवंबर से लागू हो गई है और 15 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी। यातायात निदेशालय और यूपीडा ने वाहन चालकों से संशोधित गति सीमा का पालन करने की अपील की है।
संशोधित नियमों के तहत सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड, गोरखपुर लिंक और गंगा एक्सप्रेसवे पर कारों की अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। वहीं यात्री बसें अधिकतम 60 किलोमीटर प्रति घंटा और ट्रक व ट्रेलर 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकेंगे।
पांच एक्सप्रेसवे पर लागू रहेगी व्यवस्था
कोहरे के मौसम में दृश्यता कम होने से तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग श्रेणी के वाहनों की गति सीमित की गई है। यातायात निदेशालय ने चालकों को कोहरे के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने और निर्धारित स्पीड लिमिट का पालन करने की सलाह दी है।
नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
अधिकारियों के मुताबिक, वाहन चालकों से कोहरे के दौरान विशेष सावधानी बरतने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने को कहा है। अधिकारियों के मुताबिक, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
