Yogi Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की आज अहम बैठक, पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल पर हो सकता है फैसला

# ## Lucknow

राजधानी लखनऊ में आज, 18 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होगी। शाम चार बजे मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली इस बैठक में पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाने समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और मोहर लगने की संभावना है।

पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने पर नजर

बैठक में पंचायतीराज संशोधन अध्यादेश-2026 को मंजूरी मिल सकती है। इसके तहत पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल को छह महीने बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाना है। इस पर कैबिनेट की मुहर लगने की संभावना है। बैठक के संभावित फैसलों में यह प्रस्ताव अहम माना जा रहा है।

जेवर एयरपोर्ट से विस्थापित परिवारों के पुनर्व्यवस्थापन पर चर्चा

कैबिनेट की बैठक में जेवर एयरपोर्ट परियोजना से प्रभावित और विस्थापित परिवारों के पुनर्व्यवस्थापन से जुड़े प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा। इसके अलावा रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष नियमावली-2026 को लेकर भी चर्चा प्रस्तावित है।

विद्युत नियामक आयोग और रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के प्रस्ताव

बैठक के एजेंडे में विद्युत नियामक आयोग की नियमावलियों को मंजूरी देने का प्रस्ताव भी शामिल है। वहीं, रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के अगले चरण के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी विचार किया जाएगा।

कई अन्य विभागीय प्रस्ताव भी एजेंडे में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रमुख प्रस्तावों के अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े अन्य मुद्दे भी रखे जाएंगे। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद संबंधित प्रस्तावों के क्रियान्वयन का रास्ता साफ हो सकता है। बैठक के फैसलों पर पंचायत व्यवस्था, विकास परियोजनाओं और विभिन्न विभागों की योजनाओं से जुड़े लोगों की नजर रहेगी।