बदमाशों ने हथौड़े और धारधार हथियार से दो महिलाओं पर किया हमला:बेरहमी से कर दी हत्या

# ## Gorakhpur Zone

(www.arya-tv.com) गोरखपुर में झाड़-फूंक करने वाली एक महिला की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। जबकि, उसके साथ ही दूसरी महिला भी बदमाशों के हमले में गंभीर रुप से घायल हो गई। उसका बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जहां, डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। घटना के बाद दोनों महिलाएं गांव के बाहर मजार के पास बैठकर झाड़- फूंक कर रही थीं।

वहीं, इस वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना चौरीचौरा इलाके के बैकुंठपुर की है। सूचना पर SSP डॉ. गौरव ग्रोवर, SP नार्थ मनोज कुमार अवस्थी पुलिस फोर्स, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीक के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि, घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
SSP डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया, दोनों महिलाएं रविवार की सुबह गांव में मजार के पास बैठकर झाड़ फूंक कर रही थीं। इस दौरान सुबह करीब 7 बजे एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। युवकों की किसी बात को लेकर महिलाओं से कहासूनी हो गई। इसके बाद दोनों बदमाशों ने मिलकर महिलाओं पर हमला कर दिया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। जबकि, दूसरी गंभीर रुप से घायल है। CCTV फुटेज और सर्विलांस की मदद से हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मजार पर जुटती है भीड़
दरअसल, चौरीचौरा के बैकुंठपुर गांव में लंबे समय से झांडू-फूंक (सोखइती) का काम होता है। यहां गांव के बाहर एक मजार है। आसपास के करीब 20 से अधिक लोग यहां झांडू-फूंक करते हैं। उनका दावा होता है कि वे झांडू-फूंक के जरिए हर तरह की समस्या दूर कर देंगे। इसके लिए वे पीड़ितों से मोटी रकम भी वसूल करते हैं। ऐसे में आसपास सहित दूर दराज के लोग भी यहां अपनी समस्या लेकर पहुंचते हैं। सोमवार और गुरुवार को इसके लिए खास दिन होता है। इन दोनों दिन यहां कुछ ज्यादा ही भीड़ जुटती है।