मासूम बेटे ने रो रोकर पुलिस को बताई हकीकत, झरोखे से देखा मां का कत्ल

Kanpur Zone UP

कानपुर।(www.arya-tv.com) बिधनू के भारतपुर गांव में बुधवार की सुबह फंदे पर लटका मिला महिला का शव, गांव में खबर फैलन से सनसनी फैल गई। सुचना पाकर पहुची पुलिस के जांच में मासूम बेटे ने बात करने के बाद बताया पुलिस को पता चला तो सभी के दिल दहल गए। मासूम बेटे ने रो रोकर पुलिस को बताई हकीकत भारतपुर निवासी विवेक कुमार सूरत गुजरात की एक फैक्ट्री में काम करता है। लॉकडाउन में वह एक माह पहले घर आया था। बुधवार की सुबह उसकी 35 वर्षीय पत्नी सावित्री का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला तो सनसनी फैल गई।

बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सास-ससुर और जेठानी समेत परिवार के लोग आ गए, इस बीच गांव के लोग भी एकत्र हो गए। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो कुछ देर में थानाध्यक्ष फोर्स लेकर पहुंच गए। उन्होंने पड़ताल शुरू की तो पति विवेक फरार मिला। इस बीच मां के शव को निहारते हुए गुमसुम खड़े मासूम बेटे पर पुलिस की नजर गई। थानाध्यक्ष ने मासूम बेटे को ढांढस बंधाते हुए पूछा तो वह फफक कर रो पड़ा। उसने रोते हुए पुलिस को पूरी हकीकत बयां की, जिससे सुनकर लोगों के दिल दहल गए। थाना प्रभारी ने बताया कि नौ साल के बेटे प्रियांशू ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इससे घटना खुदकशी नहीं हत्या प्रतीत हो रही है।

अब बनेगी नई काशी,​​सबका सपना होगा साकार, पांच कंपनीयों ने डाला टेंडर

प्रियांशू ने पुलिस को बताया कि रात में पापा नशे में धुत होकर आए थे, मां ने विरोध किया तो उन्हें जोर जोर से पीटने लगे। इससे वह जाग गया और मां को बचाने लगा, इससे नाराज पापा ने उसे उठाकर कमरे के बाहर पटक दिया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। वह दरवाजे के पास गया और झरोखे से अंदर देखता रहा। कमरे के अंदर पापा मम्मी का गला जोर से दबा रहे थे और फिर अलग हट गए। फिर पापा ने मम्मी को उठाने की कोशिश लेकिन वह नहीं उठीं। इसपर पापा ने मम्मी के गले में रस्सी डालकर लटका दिया। यह देखकर वह चीखते हुए बाबा दादी के पास भागा। इस बीच कमरे से बाहर आए पापा धक्का देते हुए भाग गए। पुलिस ने सास, ससुर और जेठानी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मायके भीतरगांव कंधरा से आए भाई अजय सिंह ने पुलिस को बहन की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते बहनोई के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि बेटे ने पूरी घटना देखने की जानकारी दी है। घटना संदिग्ध लग रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

https://aryatvnetwork.blogspot.com/