मऊ: सदर विधायक मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक की खबर से समर्थक हुए बेचैन

UP

(www.arya-tv.com)मऊ विधान सभा से पांचवी बार लगातार बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को दिल का दौरार पड़ते ही यहां पर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता और समर्थक आवाक हो गये। मुख्तार के स्वस्थ्य होने के लिये लोगों ने दुआयें मांगनी शुरू कर दी। कार्यकर्ता और समर्थक काफी परेशान रहे। कार्यालय से तमाम लोग मौके की ओर रवाना हो गये।

मुख्तार यहां पर पांच बार से लगातार विधायक हैं। बसपा से इन्होंने पहली बार 1996 में चुनाव जीता था। तमाम झंझवाटों के बाद भी विधानसभा मऊ  पर विजय प्राप्त करते रहे। वर्ष 1996 में पहली बार मुख्तार अंसारी मऊ विधानसभा के लिये चुनाव लड़े। इसके बाद से ही लगातार विधायक होते आ रहे हैं। इस बार भी बसपा से ही विधायक हैं। वर्ष 2005 से ही जेल मे निरुद्ध चल रहे हैं। जैसे ही बांदा जेल में मुख्तार को दिल का दौरा पड़ने की खबर मुख्तार अंसारी के पार्टी कार्यालय हुई कार्यकर्ता और समर्थक आवाक हो गये। सच्चाई जानने के लिये लोग काफी परेशान हो गये। जैसे ही घटना की पुष्टि हुई लोगों में मायूसी छा गई। विधायक के स्वस्थ्य होने के लिये लोगों ने दुआयें मांगनी शुरू कर दी। लखनऊ के केजीएमसी में रेफर की सूचना पर यहां पर समर्थक रवाना हो गये।