#Friendship Day: हर लड़की के होते हैं ये 5 तरह के दोस्त

Health /Sanitation

लड़कियों की फ्रेंडलिस्ट बहुत लंबी होती है। उनके पास हर मौके के लिए अलग-अलग दोस्त होते हैं। बात अगर शापिंग के लिए जाने की हो या कहीं घूमने के लिए उनके पास हमेशा दोस्त मौजूद होते हैं। लेकिन क्या आप जानतें हैं लड़कियों की फ्रेंडलिस्ट में ये पांच दोस्त हमेशा होते हैं। 

फ्रेंड फॉरेवर 
सब कहते हैं कि दो लड़कियां कभी दोस्त नहीं हो सकती, लेकिन बात अगर किसी सीक्रेट को शेयर करने की होती है या किसी ब्वायफ्रेंड के धोखा देने पर रोने की होती है तो फिर वो किसी लड़की के ही कंधे का ही सहारा लेती हैं। ऐसी दोस्त हर लड़की के पास होती है जिनसे वो अपने दिल का सारा हाल कह सकती है।
शॉपिंग फ्रेंड
लड़कियां फैशन को लेकर कुछ ज्यादा ही फिक्रमंद होती हैं। उनके पास एक दोस्त ऐसी होती है, जिसके पास शॉपिंग से जुड़ी हर जानकारी रहती है। इनको जब शॉपिंग पर जाना होता है तो वे इन्हें अपने साथ जरूर ले जाती हैं।
मजाकिया दोस्त

जिंदगी को खुशनुमा बनाने के लिए जरूरी है कि थोड़ा बहुत हंस लिया जाए। लड़कियों की फ्रेंडलिस्ट में ऐसी दोस्त जरूर होती है जो मजाक और जोक्स करने में माहिर होती हैं। ऐसी लड़कियों की दोस्ती बहुत लंबे समय तक चलती है। इनका साथ हर किसी को पसंद होता है।