गर्वित द्वारा बरसाती छातों का वितरण

Lucknow
  • विपुल लखनवी ब्यूरो प्रमुख पश्चिमी भारत

नवी मुंबई कोपरखैरणे स्थित ग्रामीण आदि रिसर्च एंड वेदिक इन्नोवेशन ट्रस्ट द्वारा यानी गर्वित द्वारा बरसात में गरीब वर्ग के जरूरतमंद लोगों को छतरी का वितरण किया गया। ज्ञात हो इसके पहले भी गर्वित द्वारा कंबल, शर्ट पीस, दीपावली पर पटाखे एवं दीया, छात्रों के पढ़ने हेतु टेबल और चेयर इत्यादि समय-समय पर बांटे जा चुके हैं।

गर्वित के अध्यक्ष विपुल लखनवी  ने आगे बताया बारिश के मौसम में मुंबई के निकट कर्जत में वृक्षारोपण का अभियान है जिसमें आम के पौधे लगाए जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत बैंगलोर में बच्चों के बीच में “मिट्टी सने हाथ” अभियान के अंतर्गत पौधे वृक्ष और भूमि से संबंधित कई जानकारियां दी जा रही हैं। इस कार्यक्रम हेतु प्रत्येक रविवार को विभिन्न सोसाइटी के बच्चों को एकत्र कर पर्यावरण के विषय में जानकारी दी जाती है और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। इसी संदर्भ में बंगलुरु के निकट कनकपुरा ग्राम में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए हैं जिनमें आंवला आम नीम इत्यादि सम्मिलित हैं। विपुल जी ने जन सामान्य से सहयोग की अपील की है और गर्वित के अभियान में जुड़ने का निवेदन किया है।