भारतीय ब्राह्मण एकता फाउंडेशन का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिला

Lucknow

(www.arya-tv.com)भारतीय ब्राह्मण एकता फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास पांडेय के नेतृत्व में डॉ. जानकी शरण शुक्ल, बी.एन. मिश्र, सुरेश कुमार तिवारी, विनोद कुमार मिश्र, अनुराग शुक्ल, अनिल कुमार ओझा तथा गोपाल देवेन्द्र त्रिपाठी आदि के साथ राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल से मिलकर तमाम तरह के समस्याओं के निराकरण हेतु मांग पत्र देकर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। उक्त माँग पत्र में मुख्य रूप से जनसंख्या नियंत्रण कानून एवं सवर्ण आयोग के गठन का मुद्दा प्रमुख था। राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर सभी मांगों के निराकरण हेतु अनुरोध करने का आश्वासन दिया गया। प्रतिनिधिमंडल द्वारा महामहिम को धन्यवाद व आभार प्रकट किया गया।