यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का 40 फीसद आरक्षण, जश्न में केवल छह महिलाएं पहुंचीं

Gorakhpur Zone

गोरखपुर (www.arya-tv.com) विधानसभा चुनाव में 40 फीसद सीटों पर आरक्षण मिलने की घोषणा के बाद कांग्रेसी बुधवार को चेतना तिराहा पर जश्न मनाने पहुंचे तो सिर्फ छह महिलाएं ही थीं। इनमें एक जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान और वृद्ध कांग्रेसी सरवरी बेगम थीं। आलम यह है कि वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी में सिर्फ पांच महिलाएं ही हैं।

गोरखपुर में प्रियंका ने की घोषण चेतना तिराहा जश्न मनाने पहुंचे कांग्रेसी

प्रियंका ने विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी महिलाओं को मैदान में उतरने की दी इजाजत
गोरखपुर कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने कहा, महिलाएं कांग्रेस से तेजी से जुड़ रही हैं

जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि दूसरी पार्टियों से ज्यादा महिलाएं कांग्रेस में हैं। महिलाएं तेजी से कांग्रेस से जुड़ रही हैं। हर ब्लाक में एक महिला पदाधिकारी को भी रखा गया है।

महिलाओं की सच्ची हितैषी है कांग्रेस

चेतना तिराहा पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं की सच्ची हितैषी है। महिलाओं को मुख्य धारा में ले आने के लिए लगातार कांग्रेस पार्टी काम कर रही है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद, स्नेहलता गौतम, सोनिया शुक्ला, प्रेमलता चतुर्वेदी, मोनिका पांडेय, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र पांडेय, रोहन पांडेय, अनिल सोनकर, तौकीर आलम, प्रवीण पासवान, अनुराग पांडेय आदि मौजूद रहे।

लड़की हूं, लड़ सकती हूं का​ अब नारा जोश भरेगा

उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमलता चतुर्वेदी ने बुधवार को चारु चंद्रपुरी स्थित कार्यालय में बैठक कर प्रियंका वाड्रा की घोषणा पर खुशी जताई। कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा महिलाओं और बेटियों में जोश का संचार करेगा।