ठंड बहुत ज्यादा है,लो कम्बल ओढ़ लो : राजीव मिश्र

Lucknow

(www.arya-tv.com)कड़कती ठंड में गली गली घूम -घूम कर कम्बल वितरण करने का महाअभियान आज सातवें दिन भी जोर शोर से चला। जो जहां जरूरतमंद दिखा वँहा उसे कम्बल ओढ़ाया गया, आज शहर के संजय नगर, चिरौदा पुरवा, आलमनगर, कुष्ठ आश्रम के क्षेत्रों में ममता चैरीटेबल ट्रस्ट की 4 टीमो ने अलग अलग स्थानों पर कम्बल वितरित किया। चीफ ट्रस्टी राजीव मिश्रा ने बताया कि जरूरतमन्दों के चयन करने में ऐसे लोग छूट जाते है जिनका कोई अभिभावक या पहचानकर्ता नही है ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करके सम्भावित स्थानों पर हमारी टीम सुबह 5 बजे से कम्बल वितरण करने निकलती है, चयनित जरूरतमन्दों को नियमित नियोजन के अनुसार लगातार कम्बल पहुँचाया जा रहा है। श्री मिश्र ने कहा जब तक शीत लहर का प्रकोप है, महाअभियान के अंतर्गत, ट्रस्ट कम्बल वितरण करती रहेगी। आज के कार्यक्रमो में मुख्य रूप से राहुल तिवारी, कमल त्रिपाठी, शिवेंद्र मिश्र, राकेश, अशोक गौतम, गौरव पांडे, मानस बाहरी, राजेश्वरी त्रिपाठी एव रजनी शर्मा का संयोजन और सहयोग प्राप्त हुआ।