BJP जातीय जनगणना नहीं कराना चाहती, युवाओं को नौकरी नहीं दे रही-अखिलेश

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com) योगी ने मतदान किया। वोटिंग सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगी। शाम 5 बजे रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इसी बीच सियासी बयानबाजी सामने आई हैं। अखिलेश ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा, “आप नौकरी नहीं दे रहे हैं, अवसर छीन रहे हैं। रोजगार नहीं दे रहे हैं। आखिरकार यह समाज जाए कहां? अब तो सरकार के 9 साल पूरे हो गए, अब 10 नंबरी हो गई सरकार। सरकार की क्या उपलब्धि है?”

‘बड़े सवालों से भाजपा भागना चाहती है’
सपा सुप्रीमो अखिलेश मतदान करने विधानसभा पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात की। ऐसे चुनावों में भाजपा के लगातार जीतने से जुड़े सवाल पर कहा, “परंपरा यह है कि पिछड़ों को जिताया जाए। पिछड़ों को जोड़ा जाए। किसी के साथ अन्याय न हो। भाजपा संविधान में मिले अधिकारों को छीन रही है। पिछड़े और दलितों का हक छीना जा रहा है। रोजगार नहीं दे रहे हैं। बड़े सवालों से भागना चाहती है। आप जातीय जनगणना नहीं कराना चाहते। सामाजिक न्याय से भाग रहे हैं। आउटसोर्सिंग और प्राइवेटाइजेशन का क्या जवाब है? इनका जवाब भाजपा को देना होगा।

अखिलेश ने कहा, “यूनिवर्सिटी में देखिए भर्ती किसकी हो रही है? मनचाही अपने लोगों की भर्ती की जा रही है। सबसे ज्यादा आप डंका इस बात का पीटते हैं कि हम पिछड़े और दलितों के लिए काम कर रहे हैं। आप क्या काम कर रहे हो? आप उनका हक छीन रहे हो। संविधान में जो व्यवस्था है, उससे अब दूर रखना चाहते हो।”

भाजपा दलितों और पिछड़ों को पीछे कर रही: शिवपाल
सपा महासचिव शिवपाल यादव भी मतदान के लिए पहुंचे। शिवपाल ने कहा, “दलित, पिछड़े समाज के साथ अन्याय हो रहा है। उस वर्ग को भी प्रतिनिधित्व देना है। भाजपा दलितों और पिछड़ों को पीछे कर रही है। सपा पिछड़े, अल्पसंख्यकों की लड़ाई लड़ रही है।”