Skip to content
Saturday, November 07, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

सीएम ने भेजे थे खाते में 11-11 सौ रुपये, बैंक से सरकार के पास वापस हो गई बच्चों की धनराशि

# ## Gorakhpur Zone
2021-11-19 Arya Tv Desk

गोरखपुर (www.arya-tv.com) परिषदीय विद्यालय के बच्चों को ड्रेस, स्वेटर व जूते-मोजे के लिए प्रथम चरण में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए जिले के 1.20 लाख अभिभावकों के बैंक खातों में 1100-1100 रुपये भेजी गई थी। इनमें से 2597 अभिभावकों के खाते में पैसे जाने के बाद पुन: वापस आ गए।

इसकी वजह खातों का निष्क्रिय होना, आधार लिंक न होना तथा कई माह से खाता संचालित न होना बताया जा रहा है। अब विभाग दोबारा खातों के सत्यापन कराएगा। यही नहीं विभाग अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर उन्हें खाते सक्रिय कराने के लिए जागरूक करेगा, ताकि पुन: धनराशि खाते में प्रेषित की जा सके।

पहले चरण में जिले के 1.20 लाख अभिभावकों के खाते में भेजी गई थी धनराशि

योजना के तहत जनपद में कक्षा एक से आठ तक के कुल 3.34 लाख बच्चों के अभिभावकों के खाते में स्कूल बैग, यूनीफार्म व जूता-मोजा के लिए 1100 रुपये प्रति छात्र धनराशि स्थानांतरित की जानी है। जिनमें से 1.20 लाख बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि स्थानांतरित हो चुकी है। जबकि 80 हजार के ब्योरे का सत्यापन का कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष का कार्य प्रगति पर है।

अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं अध‍िकारी

बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिन अभिभावकों के खाते निष्क्रिय होने की वजह से धनराशि वापस हुई है उनसे संपर्क कर खाता सक्रिय कराने का प्रयास किया जाएगा। जिनके आधार का सही ब्योरा अभी तक उपलब्ध नहीं हो सका है उसके लिए भी निर्देशित कर दिया गया है। सत्यापन पूरा होते ही विभाग शेष बच्चों के खाते में भी धनराशि एक साथ भेज देगा।

1100 रुपये में यह सामान होंगे क्रय

दो जोड़ा यूनिफार्म-600 रुपये

एक जोड़ा जूता व मोजा-125 रुपये

स्वेटर-200 रुपये

स्कूल बैग-175 रुपये

परिषदीय व कस्तूरबा विद्यालयों में लगेगा रीडिंग मेला

बच्चाें में किताबें पढ़ने की रुचि पैदा करने के उद्देश्य से जिले के सभी परिषदीय व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में रीडिंग मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए ब्लाकवार अधिकारी नामित किए गए हैं, जो न सिर्फ दो परिषदीय व संबंधित कस्तूरबा विद्यालयों का औचक निरीक्षण बल्कि छात्राओं के उत्साहवर्धन एवं गुणवत्ता परीक्षण के उद्देश्य से नामित कस्तूरबा विद्यालयाें में उनके साथ दोपहर का भोजन करेंगे। मेला सुबह नौ बजे से शुरू होगा।

जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बीएसए सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। मेले के दिन डीएम स्वयं नार्मल परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खोराबार में मौजूद रहेंगे। जबकि शेष अन्य प्रशासनिक अधिकारी अपने-अपने नामित विद्यालयों में रहकर मेले के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों समेत स्कूलों के निरीक्षण की जिम्मेदारी का निवर्हन करेंगे।

Tagged children's money was returned from the bank to the government CM had sent 11-11 hundred rupees to the account बैंक से सरकार के पास वापस हो गई बच्चों की धनराशि सीएम ने भेजे थे खाते में 11-11 सौ रुपये

Post navigation

कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
प्रेग्नेंट हैं नेहा कक्कड़! पति रोहनप्रीत ने खुद बताया कब तक आएगा घर नन्हा मेहमान

Related Posts

निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरने से मलबे में दबे 6 मजदूर, तीन की हालत गंभीर

2026-11-07 Dr. Anil Tripathi

Bareilly News: आंवला में शिक्षकों का गुस्सा फूटा, एसडीएम पर अभद्र भाषा के आरोप, जनगणना का बहिष्कार

2026-11-07 Dr. Anil Tripathi

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की विरासत को किया गया ध्वस्त? अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा आरोप, जानिए क्या बोला परिवार

2026-11-07 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरने से मलबे में दबे 6 मजदूर, तीन की हालत गंभीर

    2026-11-07 Dr. Anil Tripathi
  • Bareilly News: आंवला में शिक्षकों का गुस्सा फूटा, एसडीएम पर अभद्र भाषा के आरोप, जनगणना का बहिष्कार

    2026-11-07 Dr. Anil Tripathi
  • उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की विरासत को किया गया ध्वस्त? अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा आरोप, जानिए क्या बोला परिवार

    2026-11-07 Dr. Anil Tripathi
  • कपिल शर्मा कैफे फायरिंग: कनाडा पुलिस ने दबोचे 2 आरोपी, जबरन वसूली का कनेक्शन आया सामने

    2026-11-07 Dr. Anil Tripathi
  • फार्म-6 में गलत मोबाइल नंबर डालना पड़ेगा भारी, CSC संचालकों की आईडी भी हो सकती है ब्लॉक

    2026-11-07 Dr. Anil Tripathi
  • UP Electricity News: 55 साल की उम्र में हटाए गए संविदा बिजली कर्मियों की होगी वापसी

    2026-11-07 Dr. Anil Tripathi
  • Bareilly News: खराब मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान को कूड़े में न फेंकें, रेलवे ने किया जागरूक

    2026-11-07 Dr. Anil Tripathi
  • Diwali in White House: ट्रंप ने मनाई दिवाली, भारतीय मूल की दिग्गज हस्तियों के साथ जलाया दीप

    2026-11-07 Dr. Anil Tripathi
  • KIA कार शोरूम में लगी आग: डिलीवरी के लिए खड़ी 6 कार जलकर राख, दो महिलाओं समेत 20 को किया गया रेस्क्यू

    2026-11-07 Dr. Anil Tripathi
  • दिव्या मित्तल के बाद एक और अफसर का इस्तीफा: राज्य कर विभाग की डिप्टी कमिश्नर का VRS मंजूर, सिधौली से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज

    2026-11-07 Dr. Anil Tripathi
  • मतदान नहीं करेंगे तो लोकतंत्र और नीति-निर्माण में आपकी आवाज कमजोर होगी : डॉ. राजेश्वर सिंह

    2026-11-06 Dr. Ajay Shukla
  • सरोजनीनगर हमारा परिवार, हर चेहरे पर मुस्कान हमारा संकल्प : डॉ. राजेश्वर सिंह

    2026-11-06 Dr. Ajay Shukla

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR