TISS Recruitment 2026: प्रोफेसर समेत 9 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की लास्ट डेट

# ## Education

मुंबई। देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। संस्थान ने विभिन्न कैंपस में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 9 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 3 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

संस्थान की ओर से जारी भर्ती के तहत तुलजापुर, हैदराबाद और गुवाहाटी कैंपस के अलग-अलग विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।

किस पद पर कितनी वैकेंसी?
  • प्रोफेसर (सोशल वर्क), तुलजापुर कैंपस – 1 पद, ओबीसी
  • प्रोफेसर (स्टैटिस्टिक्स), हैदराबाद कैंपस – 1 पद, एससी
  • एसोसिएट प्रोफेसर (सोशल वर्क), तुलजापुर कैंपस – 1 पद, एसटी
  • एसोसिएट प्रोफेसर (डेवलपमेंट स्टडीज/सोशल साइंस), तुलजापुर कैंपस – 1 पद, एसटी
  • एसोसिएट प्रोफेसर (स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज), गुवाहाटी कैंपस – 1 पद, ओबीसी
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (सोशल साइंसेज), तुलजापुर कैंपस – 1 पद, सामान्य
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (सोशियोलॉजी), तुलजापुर कैंपस – 1 पद, ओबीसी
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (सेंटर फॉर अंडर ग्रेजुएट स्टडीज), गुवाहाटी कैंपस – 1 पद, सामान्य
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (स्कूल ऑफ सोशल वर्क), गुवाहाटी कैंपस – 1 पद, सामान्य
कौन कर सकता है आवेदन?

पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अनुभव अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। प्रोफेसर पद के लिए संबंधित विषय में पीएचडी के साथ 10 वर्ष का शिक्षण/अनुसंधान अनुभव और 10 शोध प्रकाशन मांगे गए हैं।

एसोसिएट प्रोफेसर के लिए पीएचडी के साथ मास्टर डिग्री में कम से कम 55 प्रतिशत अंक, 8 वर्ष का अनुभव, 7 शोध प्रकाशन और 75 का रिसर्च स्कोर निर्धारित किया गया है।

वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए यूजीसी रेगुलेशन 2018 के अनुसार संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री और NET/पीएचडी की योग्यता जरूरी है। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले संबंधित पद की विस्तृत पात्रता शर्तें आधिकारिक नोटिफिकेशन में जांचने की सलाह है।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

  • जनरल: 2,000 रुपये
  • ओबीसी/ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवार: 1,500 रुपये
  • एससी/एसटी: 1,000 रुपये
  • पीडब्ल्यूबीडी: 500 रुपये
कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों के आवेदन की स्क्रीनिंग के बाद पात्र अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी होगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार एकेडमिक पे-लेवल के तहत वेतन दिया जाएगा। प्रोफेसर पद के लिए एकेडमिक पे-लेवल 14, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए पे-लेवल 13ए और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पे-लेवल 10 निर्धारित है।

3 नवंबर तक करें आवेदन

TISS की इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि 3 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में पदवार योग्यता, आरक्षण, शुल्क और अन्य शर्तों की जांच जरूर कर लेनी चाहिए।