सपा MLC शतरुद्र प्रकाश ने थामा भाजपा का दामन

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को भाजपा ने दिया एक ओर झटका। सपा MLC शतरूद्र प्रकाश ने थामा भाजपा का दामन। आज भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और लक्ष्मीकांत बाजपेयी जैसे बड़े नेताओं की मौजूदगी में शतरुद्र प्रकाश को पार्टी ज्वाइन कराया गया। इस मौके पर शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज मै बीजेपी जॉइन कर रहा हूं।हम लोग गैर कांग्रेसवाद की राजनीति से निकले है। इसके लिए पीएम मोदी और सीएम योगी को धन्यवाद देता हूं।

शतरुद्र प्रकाश ने बहुत  संघर्ष किया

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि शतरुद्र प्रकाश जी ने बहुत ज्यादा संघर्ष किया है। कई आंदोलन किया, और सभी आंदोलन में जेल में रहे। पिछली सरकार में मंत्री के पद को सम्भाला है। कई बार विधायक भी रहे है। इनका बीजेपी जॉइन करने से बीजेपी का कद बढ़ेगा।

विधानसभा में दी थी  विश्वनाथ धाम मंदिर के लिए बधाई

शतरुद्र प्रकाश विधान परिषद में हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को विश्वनाथ धाम मंदिर परिसर को विशाल और सुंदर बनाने के लिए बधाई दी थी। विधानपरिषद में उन्होंने कहा कि यह सदन उन सब को भी हार्दिक बधाई देता है, जिन्होंने इसमें सहयोग दिया। कड़ी मेहनत करने वाले अनेक मजदूर एवं अधिकारी व कर्मचारी भी बधाई के पात्र हैं।

 पीढ़ियों तक स्मरण किया जाएगा

उन्होंने विपक्षी सदस्य होने के बाद भी पार्टी लाइन से अलग हटकर कहा था कि उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के तहत वाराणसी में करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से गंगा तट पर नवनिर्मित 5,27,760 वर्ग फीट पर विश्वनाथ धाम का निर्माण व लोकार्पण भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यह अद्भुत कार्य कई शताब्दी की पीढ़ियों तक स्मरण किया जाएगा।

 बनारस के केंट से 4 बार विधायक

शतरुद्र प्रकाश बनारस के केंट से 4 बार विधायक रहे हैं और सपा के संस्थापक सदस्यों में भी रहे हैं. मगर चुनाव से पहले भगवा पार्टी में उनका जाना, सपा के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है. वह मुलायम सिंह सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं.